UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand ration card KYC: राशनकार्ड धारक ध्यान दें EKYC न कराई तो नहीं मिलेगा सस्ता राशन
1 min read
Uttarakhand ration card KYC: if EKYC is not done then they will not get cheap ration: देहरादून: ई-केवाईसी नहीं कराई तो बंद हो सकता है सस्ता राशन, लाखों कार्डधारकों को विभाग की चेतावनी
Uttarakhand ration card KYC: if EKYC is not done then they will not get cheap ration: उत्तराखण्ड के राशन कार्डधारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक यदि लाभार्थियों ने जल्द अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं कराई, तो भविष्य में उन्हें सस्ते गल्ले की दुकानों से मिलने वाला राशन बंद किया जा सकता है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि पात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है।
इस संबंध में देहरादून के जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि सरकार की मंशा यह सुनिश्चित करना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ केवल वास्तविक और पात्र लोगों तक ही पहुंचे। इसके लिए राशन कार्ड से जुड़े सभी सदस्यों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा रहा है।
लाखों लाभार्थियों ने अभी तक नहीं कराई प्रक्रिया
विभागीय आंकड़ों के अनुसार देहरादून जिले में 15 लाख से अधिक राशन कार्ड यूनिट का सत्यापन किया जाना है। अब तक करीब 9 लाख 57 हजार 735 लाभार्थियों ने ही अपनी ई-केवाईसी पूरी कराई है, जबकि लगभग छह लाख लोगों ने अभी तक इस प्रक्रिया में भाग नहीं लिया है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार समय सीमा बढ़ाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सत्यापन से दूर हैं, जो भविष्य में उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
ऐसे कराई जा सकती है ई-केवाईसी
राशन कार्डधारक अपनी नजदीकी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए दुकान पर उपलब्ध पीओएस मशीन के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाता है।
इस प्रक्रिया में परिवार के सभी सदस्यों का व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अंगूठा या फिंगरप्रिंट सत्यापन कराना आवश्यक होता है।
पात्र लोगों से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी कार्डधारकों से जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना से वंचित करना नहीं है, लेकिन पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सत्यापन आवश्यक है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक ई-केवाईसी पूरी नहीं होने की स्थिति में संबंधित राशन कार्ड पर मिलने वाली खाद्यान्न आपूर्ति रोकी जा सकती है। इसलिए लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे बिना देरी किए अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें- Rajiv Gandhi navodaya entrence exam: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा तिथि घोषित
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
