UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand: ऋषिकेश में दिल दहला देने वाली वारदात शराब पीने से टोका तो बेटे ने मां को मारी गोली
1 min read
Rishikesh Breaking News : ऋषिकेश में मां ने शराब पीने से टोका तो बेटे ने मार दी गोली, एम्स में चल रहा महिला का उपचार..
Uttarakhand: Rishikesh breaking news Son Shoots Mother for Stopping Him from Drinking women treatment in AIIMS : उत्तराखंड में नशा युवा पीढ़ी को बर्बादी की कगार पर ले जा रहा है, जिसके चलते वो आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही कुछ दिल दहला देने वाली खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है ,जहां पर एक मां ने अपने बेटे को शराब पीने से रोका तो उसने अपनी ही माँ को गोली मार दी। मां की स्थिति इतनी नाजुक बनी हुई है कि उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़े :Bageshwar school closed today बागेश्वर में आज 6 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के ऋषिकेश पशुलोक विस्थापित कॉलोनी गली नंबर 3, ए ब्लॉक, मंदिर के पास की निवासी 63 वर्षीय उषा देवी गौड़ अपने छोटे बेटे 32 वर्षीय सुमित गौड़ के साथ रहती है। जबकि उनका बड़ा बेटा अमित गौड़ माजरी ग्रांट (थाना डोईवाला) में अलग रहता है। दरअसल सुमित लंबे समय से शराब का आदी है ,जो अक्सर शराब पीने पर माँ द्वारा टोके जाने पर उनसे झगड़ा करता रहता है। बीते रविवार की रात करीब 9:15 बजे सुमित जब शराब पीकर घर आया तो उसकी माँ ने उसे टोका। माँ की टोक सुनकर सुमित भड़क उठा और उसने घर में छिपाकर रखा 12 बोर के अवैध तमंचे से अपनी मां को गोली मार दी।
नशे के लिए माँ पर चला दी बेटे ने गोली ( Rishikesh crime news today) dehradun crime update
गोली की आवाज सुनते ही मौके पर आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे, जिन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई जिन्होंने घायल अवस्था में उषा देवी को एम्स में भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है उषा के सिर में गोली लगी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सुमित मौके से भाग गया था जिसकी तलाश में पुलिस प्रशासन की टीम जुटी हुई थी। जानकारी मिली है कि सुमित अविवाहित है जो लंबे समय से नशे का आदी हो चुका है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: पुरोहित भुवन चंद्र पंत की करंट लगने से मौत, हल्द्वानी में शिवपुराण के दौरान हादसा
आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा भी बरामद (Rishikesh news today)
बताते चलें क्षेत्राधिकारी (सीओ) तुषार बोहरा के निर्देशन में एम्स अस्पताल पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी बेटे सुमित गौड़ को अपनी कस्टडी में ले लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए 12 बोर के अवैध तमंचे को भी बरामद कर लिया है। महिला के बड़े बेटे की शिकायत पर छोटे बेटे सुमित के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने मुकदमा दर्ज किया है।
