UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग
Rudraprayag school holiday guldar: रूद्रप्रयाग गुलदार की दहशत से स्कूलों में अवकाश घोषित
1 min read
Rudraprayag school holiday guldar : आठ स्कूलों में 2 दिन का अवकाश घोषित, गुलदार की धमक, 5 साल के बच्चे को बनाया निवाला..
Rudraprayag school holiday guldar: terror after leopard attack daksh Bisht 8 schools closed uttarakhand breaking news today. : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुलदार ने एक 5 साल के मासूम बच्चे को अपना निवाला बनाया है, जिसके चलते पूरे गांव में डर का माहौल बन गया है। प्रशासन की ओर से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए चार और 5 फरवरी को क्षेत्र के आठ विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
यह भी पढ़े :Almora school holiday today: 3 जिलों में मंगलवार 27 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल
बता दें रुद्रप्रयाग जिले के सिन्द्रवाणी गांव के निवासी हेमंत सिंह के 5 साल के बेटे दक्ष को बीते मंगलवार की शाम करीब पांच बजे गुलदार ने अपना निवाला बनाया। दक्ष की मौत के बाद से पूरे क्षेत्र में गुलदार की दहशत फ़ैल चुकी है जिसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 4 और 5 फरवरी को क्षेत्र के आठ विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। बताते चले राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमसील, सारी, सिंद्रवाणी, झालीमठ, छिनका, हिलोरीधार, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छिनका तथा जनता हाई स्कूल ककोड़ाखाल मे दो दिन की छुट्टी रहेगी । इसके साथ ही इन विद्यालयों के आसपास संचालित होने वाले सभी आंगनबाड़ी केंद्रो में भी दो दिन का अवकाश रहेगा।
