UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand sailesh matiyani award 2025: 19 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार
1 min read
Uttarakhand sailesh matiyani award 2025 : शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025 के लियेे 19 शिक्षकों का हुआ चयन..
Uttarakhand sailesh matiyani award 2025: 19 teachers will receive Sailesh Matiyani Award live news today : उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को हर वर्ष शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025 के लिए 19 शिक्षकों को चयनित किया गया है। शासन ने चयनित शिक्षकों के नाम की सूची जारी कर दी है, जिसमें प्रारंभिक शिक्षा के 12 माध्यमिक के 6 और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक का नाम शामिल किया गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Shailesh Matiyani Award 2025: उत्तराखंड 16 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार
बता दें शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 5 सितंबर को शैलेश मटियानी पुरस्कार के चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में उन्हें ₹10000 की नकद धनराशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा विभाग में उन्हें 2 साल की सेवा का विस्तार मिलेगा जबकि संस्कृत शिक्षा से भी एक शिक्षक को यह पुरस्कार मिलता है जिसके लिए शिक्षक का चयन किया जा रहा है।
प्रारंभिक शिक्षा में इन शिक्षकों का हुआ चयन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी रिखणीखाल जिला पौड़ी गढ़वाल के प्रधानाध्यापक विष्णुपाल सिंह नेगी, राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल चोपता नारायणबगड़ जिला चमोली के सहायक अध्यापक लखपत सिंह रावत, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उदकोटी पुरोला जिला उत्तरकाशी के प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह रावत, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कण्डोली अपर जिला देहरादून के सहायक अध्यापक वीरेंद्र सिंह रावत, प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर जिला हरिद्वार के प्रधानाध्यापक रोबिन कुमार का चयन किया गया है।
ये शिक्षक भी हुए चयनित
उच्च प्राथमिक विद्यालय बहेड़ी भिलंगना जिला टिहरी गढ़वाल के सहायक अध्यापक महेश्वर प्रसाद सेमवाल, प्राथमिक विद्यालय ढौंडिक अगस्त्यमुनि जिला रुद्रप्रयाग के सहायक अध्यापक शशिकांत नौटियाल, प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट जिला चंपावत के सहायक अध्यापक जहीर अब्बास, प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा द्वितीय जसपुर जिला ऊधमसिंह नगर के सहायक अध्यापक नौ सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय विजयपुर कोटाबाग जिला नैनीताल की सहायक अध्यापिका डॉ. श्वेता मजगाई, राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मदकोट जिला पिथौरागढ़ के सहायक अध्यापक विक्रम सिंह परिहार, राजकीय जूनियर हाईस्कूल गवाड़ द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा के सहायक अध्यापक त्रिलोक सिंह अधिकारी का चयन शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा से इन शिक्षकों का हुआ चयन
प्रशिक्षण संस्थान से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट जिला उत्तरकाशी के प्रवक्ता डॉ.सुबोध सिंह बिष्ट का चयन हुआ है। इसके साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर पाबौं जिला पौड़ी गढ़वाल में प्रवक्ता नरेंद्र सिंह नेगी, जीजीआईसी गौचर जिला चमोली में प्रवक्ता डॉ. सुमन ध्यानी शर्मा, जीआईसी भगवानपुर धारकोट जिला देहरादून के प्रधानाचार्य डॉ.अतुल कुमार श्रीवास्तव, जीजीआईसी गुलाबशाहपीर जिला हरिद्वार की प्रधानाचार्य कमलेश पंवार, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सौ जिला चंपावत के सहायक अध्यापक नवीन चंद्र पंत, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय जिला नैनीताल के प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता का शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।
