UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Uttarakhand samvida Lalkuan news today: लालकुआं सेंचुरी मिल संविदा कर्मी की गई जिंदगी
1 min read
Lalkuan news today bindu khatta breaking news today nainital news live uttarakhand news today लालकुआं की सेंचुरी पेपर मिल में संविदा श्रमिक की संदिग्ध मौत, परिवार को 9 लाख सहायता और नौकरी देने पर सहमति
Uttarakhand samvida news: Century Pulp & Paper contract worker mohan ram bindu khatta lalkuan nainital died: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां लालकुआं स्थित सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में कार्यरत एक संविदा श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और श्रमिकों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए मिल प्रबंधन, श्रमिक संगठनों और मृतक के परिवार के बीच लंबी वार्ता हुई, जिसके बाद आर्थिक सहायता और नौकरी देने पर सहमति बनी। मृतक की पहचान 34 वर्षीय मोहन राम पुत्र स्वर्गीय हरक राम निवासी बिंदुखत्ता, लालकुआं के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मेसर्स एस.एम. इंटरप्राइजेज के माध्यम से सेंचुरी पेपर मिल में संविदा श्रमिक के तौर पर कार्यरत थे।
ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत (century Paper Mill Worker Death)
मंगलवार को मोहन राम सामान्य पाली में ड्यूटी पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब चार बजे के बाद वह मिल परिसर के इंस्ट्रूमेंट विभाग के पीछे अचेत अवस्था में पड़े मिले। कुछ श्रमिकों ने उन्हें पास के नाले में गिरा हुआ भी देखा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालकर मिल की डिस्पेंसरी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद बढ़ा आक्रोश (lalkuan news today Labour Union Protest)
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों के बीच भी घटना को लेकर कई सवाल उठने लगे। श्रमिक संगठनों ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रबंधन से वार्ता की मांग की।बुधवार को मिल प्रबंधन, श्रमिक संगठनों और मृतक के परिवार के बीच बातचीत हुई। इस दौरान वर्ष 2021 और 2024 के पंजीकृत समझौतों का हवाला देते हुए मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनी।
पत्नी को 9 लाख रुपये और परिवार को नौकरी (Compensation Agreement nainital news today uttarakhand samvida contract employee)
वार्ता के बाद मिल प्रबंधन ने मृतक की पत्नी भावना देवी को 9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया। इसके अलावा परिवार के एक पात्र सदस्य को सेंचुरी पेपर मिल में स्थायी नौकरी देने पर भी सहमति बनी। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा ने बताया कि प्रबंधन ने समझौते के तहत सहायता राशि और रोजगार देने का फैसला लिया है, ताकि परिवार को इस कठिन समय में सहारा मिल सके।
मिलनसार स्वभाव के थे मोहन राम (uttarakhand samvida news Contract Worker News)
स्थानीय लोगों के मुताबिक मोहन राम मेहनती और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। वह लंबे समय से परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत कर रहे थे। अचानक हुई इस घटना के बाद बिंदुखत्ता क्षेत्र में शोक का माहौल है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों को लेकर चर्चाएं जारी हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं श्रमिकों के बीच फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था और कार्य परिस्थितियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Viral Love story news: लड़की ने किया शादी से इंकार तो युवक ने काट दिए दोनों स्तन
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
