Connect with us
Uttarakhand school books news: govt schools children will get free book this month March 2026
सांकेतिक फोटो Uttarakhand school books news

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school books news: सरकारी स्कूल के बच्चों को इसी माह मिलेंगी मुफ्त किताबें

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand school books news: सरकारी स्कूल के बच्चों को इसी माह मिलेंगी मुफ्त किताबें

1 min read

Uttarakhand school books news: govt schools children will get free book this month March 2026: सरकारी और अशासकीय स्कूलों के छात्रों के लिए राहत: इस माह पहुंचेंगी मुफ्त पाठ्य पुस्तकें और कॉपियां

Uttarakhand school books news: govt schools children will get free book this month March 2026: उत्तराखण्ड के सरकारी और अशासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र से पहले ही मुफ्त पाठ्य पुस्तकों को स्कूलों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग का लक्ष्य है कि इस बार विद्यार्थियों को सत्र की शुरुआत में ही किताबें उपलब्ध हो जाएं, ताकि पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के शुरू हो सके।

आपको बता दें कि राज्य सरकार हर वर्ष सरकारी योजनाओं के तहत विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराती है। इस बार करीब 10 लाख छात्र-छात्राओं को किताबों के साथ मुफ्त कॉपियां भी दी जानी हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो और सभी स्कूलों तक सामग्री समय पर पहुंचाई जाए।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार पाठ्य पुस्तकों का मुद्रण कार्य पूरा हो चुका है। अब इन्हें जिलों के पुस्तक गोदामों से विकासखंड स्तर के संकुल संसाधन केंद्रों तक पहुंचाने के लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। योजना के तहत बागेश्वर, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के गोदामों से 56 विकासखंडों के संकुल संसाधन केंद्रों तक पुस्तकें इसी महीने भेज दी जाएंगी। इसके बाद वहां से संबंधित स्कूलों में वितरण किया जाएगा।

पिछले वर्षों में अक्सर यह शिकायत सामने आती रही कि विद्यार्थियों को किताबें समय पर नहीं मिल पाती थीं। कई बार तो बच्चों को छह से सात महीने तक इंतजार करना पड़ा, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती थी। इस बार विभाग का दावा है कि ऐसी स्थिति नहीं बनने दी जाएगी और सत्र की शुरुआत में ही विद्यार्थियों के हाथों में पाठ्य सामग्री होगी। परियोजना निदेशक दीप्ति सिंह के अनुसार वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए चरणबद्ध योजना तैयार की गई है। विभाग की कोशिश है कि किसी भी स्कूल या क्षेत्र में पुस्तकें पहुंचाने में देरी न हो।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand school admission 2026: उत्तराखण्ड स्कूल पहली कक्षा में दाखिले को उम्र में मिली छूट

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top