Connect with us
Uttarakhand school news heatwave: Water bells will protect students from heatwave uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand school news heatwave)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school news heatwave: उत्तराखंड स्कूलों में हीटवेव से बचाएगी वाटर बेल

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand school news heatwave: उत्तराखंड स्कूलों में हीटवेव से बचाएगी वाटर बेल

1 min read

Uttarakhand school news heatwave  : स्कूलों में हीटवेव से बचने की तैयारी, नियमित अंतराल के बाद बजाई जाएगी वॉटर वेल

Uttarakhand school news heatwave: Water bells will protect students from heatwave uttarakhand breaking news today  : उत्तराखंड में चिलचिलाती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए सभी स्कूलों में नियमित अंतराल के बाद वाटर बेल बजाने के निर्देश मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन द्वारा दिए गए हैं। बताते चले वाटर बेल बजने के बाद छात्र-छात्राएं गर्मियों के मौसम में नियमित अंतराल पर पानी पीकर खुद को डिहाइड्रेशन से बचा सकेंगे।

यह भी पढ़े :Muskan Bisht cbse result 2026: देहरादून बाक्सर मुस्कान बिष्ट ने दसवीं में हासिल किए 95.6%

बता दें बीते बुधवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ग्रीष्मकाल में हीटवेव से बचने की तैयारी पर बैठक की जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ते तापमान और हीटवेव को देखते हुए सभी स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा प्राथमिकता पर रखी जाए। इसके साथ विद्यालय के समय में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जाए ,साथ ही कक्षाओं में पर्याप्त वेंटीलेशन ओआरएस और आवश्यक दवाओं का भंडारण किया जाए। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को हीट वेव से बचाव की जानकारी भी दी जाए।

जिले तैयार करें एक्शन प्लान (Uttarakhand school news heatwave) 

मुख्य सचिव ने बताया कि हर जिला हीट वेव एक्शन पर प्लान तैयार कर संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करें और विशेष निगरानी एवं राहत व्यवस्था करें। श्रमिकों और खुले में कार्य करने वाले लोगों के कार्य समय में आवश्यकता अनुसार बदलाव किया जाए।

यह भी पढ़े :Nitish Kumar Bihar CM: नीतीश कुमार ने छोड़ी बिहार की सत्ता सम्राट चौधरी न‌ए CM

दिए गए अहम निर्देश 

०पानी की किल्लत वाले इलाके में निर्माण कार्य अस्थायी रूप से रोकें।

०प्रदेशभर में बसों, स्टेशन व बाजार में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करें।

०अस्पतालों में हीट वेव से प्रभावितों के उपचार के लिए पर्याप्त बेड हों।

०जरूरी दवाइयों, ओआरएस व आइस पैक की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

०बिजली की मांग बढ़ सकती है, ऐसे में वैकल्पिक योजना तैयार की जाए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top