Connect with us
Uttarakhand Snowfall News : snowfall and rain alert for 3 and 4 february in these district

Home / SNOWFALL IN UTTARAKHAND / उत्तराखण्ड: इन जिलों में भारी बारिश बर्फबारी की आंशका, पर्वतीय रूट पर यात्रा करने से बचें

SNOWFALL IN UTTARAKHAND UTTARAKHAND WEATHER

उत्तराखण्ड: इन जिलों में भारी बारिश बर्फबारी की आंशका, पर्वतीय रूट पर यात्रा करने से बचें

1 min read

Uttarakhand Snowfall News: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज फरवरी माह में दिखेगी बर्फबारी

राज्य में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि 3 एवं 4 फरवरी को राज्य के नैनीताल, चम्पावत एवं उधमसिंह नगर जिले के अधिकांश हिस्सों में भारी से भारी बारिश एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इतना ही नहीं इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने एवं ओलावृष्टि होने की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। इसके अतिरिक्त गढ़वाल मंडल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश एवं बर्फबारी देखने को मिल सकती है तो वहीं देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल एवं हरिद्वार जिले में कहीं कहीं ओलावृष्टि होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।(Uttarakhand Snowfall News)
यह भी पढ़ें– उत्तराखण्ड: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश बर्फबारी का अलर्ट

बता दें कि भारी बारिश और बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग ने समूचे प्रदेश में आरेंज एवं यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आम नागरिकों को अतिआवश्यक होने पर ही पर्वतीय मार्गों में यात्रा करने की सलाह दी है। ऐसे में आप भी जहां तक हो सके अगले दो दिन पहाड़ के रास्तों पर जाने से बचें या फिर बहुत जरूरी हो तभी पर्वतीय जिलों के सफर पर पूरी सावधानी के साथ जाएं।
यह भी पढ़ें- मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के इन जिलों में फिर से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in SNOWFALL IN UTTARAKHAND

To Top