Home / RAJNIKANT SEMWAL SONGS / लोकगायक रजनीकांत सेमवाल की बेमिसाल गायिकी के अंदाज में रिलीज होते ही हिट हुआ पहाड़ी गीत
RAJNIKANT SEMWAL SONGS सिनेमा जगत
लोकगायक रजनीकांत सेमवाल की बेमिसाल गायिकी के अंदाज में रिलीज होते ही हिट हुआ पहाड़ी गीत
By
1 min read
Uttarakhand songs: गढ़वाली लोकगीत डांड्यू क्या फूल फुलाला को लोकगायक रंजनीकात सेमवाल (Rajnikant Semwal) ने दी अपनी मधुर आवाज, रिलीज होते ही हुआ हिट..
अपने गीतों (Uttarakhand Songs) के माध्यम से विलुप्त होती पहाड़ी संस्कृति को बचाने का भरसक प्रयास करने वाले लोकगायक रजनीकांत सेमवाल (Rajnikant Semwal) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अपने गीतों में पहाड़ी संस्कृति, सभ्यता और प्राचीन परंपराओं को हमेशा सर्वोपरि स्थान देने वाले रजनीकांत को यूं ही नहीं उत्तराखण्ड संगीत जगत में विशेष स्थान प्राप्त है बल्कि उनके गीत आज भी डीजे गीतों से कहीं दूर वास्तविक पहाड़ी संस्कृति को सहेजे हुए हैं। वास्तव में उनके गीतों की वीडियो देखकर तो किसी को भी अपने गांव अपने पहाड़ की याद आ जाएं। आज एक बार फिर लोकगायक रंजनीकात सेमवाल अपना नया गीत डांड्यू क्या फूल फुलाला लेकर आए हैं। इस गीत में जहां बुग्यालों में खिलने वाले सुन्दर पुष्पों की महिमा का गुणगान किया गया है वहीं उन्हें देवताओं की शोभा, मेलों के उत्साह तथा तीज-त्योहारों पर मायके जाने वाली बहू-बेटियों की खुशी बताया गया है। सबसे खास बात तो यह है कि पहाड़ी संस्कृति की अनमोल विरासत झोडा़-चाचरी के रूप में गाये इस गीत को प्रसिद्ध लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी भी अपनी मधुर आवाज दे चुके हैं। वैसे इस सुंदर गीत की आवाज उत्तरकाशी जिले के भागीरथी नदी घाटी क्षेत्र में प्राचीन समय से मेलों, कौशिक आदि में सामूहिक रूप से गूंजती रही है।
यह भी देखें- रजनीकांत सेमवाल लायें है, उच्च हिमालयी क्षेत्र के आराध्य देव की गाथा “कफुवा”
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में लोकगायक रंजनीकात ने बताई इस सुंदर गीत की महिमा:-
पहाड़ी संगीत की प्राचीनतम विधाओं में गाए गए लोकगायक रंजनीकात सेमवाल के इस नए गीत की छटा देखते ही बनती है। देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में लोकगायक रंजनीकात सेमवाल बताते हैं कि गीत में शेल्कू भाद्रपद मेला, आषाढ़ी थौळ, खरसाड़ी के थडिया चौंफला और तीज त्यौहारों में मायके आती बहू बेटियों से जोड़कर ऊंचे-ऊंचे बुग्यालों और घाटियों में खिलने वाले ब्रह्मी कमल पुष्पों के साथ ही नीले-पीले जयांण पुष्पों का जो गुणगान किया गया है वो वाकई अद्भुत है। इससे भी अधिक पुष्पों को देवता की शोभा बताकर सोमेश्वर देवता की जो स्तुति की गई है कि वो यह बताने के लिए काफी है कि संसाधनों की कमी के बावजूद हमारे बड़े-बुर्जुगों की कल्पना शक्ति कितनी अधिक रहीं होगी। इस गीत में प्रकृति और फूलों को लोक देवता से जोड़कर जितना पूजनीय बना दिया है उतना शायद ही किसी और लोक-संस्कृति के गीतों में किया गया हो। बात अगर रजनीकांत के इस गीत की वीडियो की करें तो क्रियेटिव बुड़बक की टीम ने रजनीकांत के निर्देशन में कड़ी मेहनत कर गीत की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। वीडियो में उत्तरकाशी के इस क्षेत्र के मेलों, कौथिग और थौळ को भी दर्शाया गया है साथ ही मौसम के साथ रंग बदलते वीडियो के दृश्य जहां आंखों को सुखद अनुभव का अहसास कराते हैं वहीं गोविंद नेगी की बेहतरीन एडिटिंग विडियो की सुंदरता को और बढ़ा देती है। रंजीत सिंह के बेहतरीन संगीत से भरे इस गीत को रजनीकांत सेमवाल की मधुर आवाज काफी लोकप्रिय बनाती है। गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के दो दिनों के भीतर ही 61 हजार से अधिक लोग वीडियो देख चुके हैं।
यह भी देखें- भग्यानी बौ के बाद अब…… रजनीकांत सेमवाल का नया पहाड़ी गीत रिलीज होते ही छा गया
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Uttarakhand news: जसपुर दिन में दी धमकी रात में कार से कुचलकर खत्म कर दी युवक की जिंदगी
1 min read Uttarakhand news today jaspur murder case udham Singh Nagar news live uttarakhand breaking news today udham Singh…
Read More
Haldwani car scooty accident: हल्द्वानी बेकाबू कार की टक्कर से 4 दोस्तों की चली गई जिंदगी
1 min read Haldwani accident news today Haldwani road Accident today haldwani car Accident today haldwani scooty accident today haldwani…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
