Connect with us
Uttarakhand Srinagar News Today: Deepak Kumar drowned while bathing in Alaknanda river after playing Holi in pauri Garhwal
फोटो सोशल मीडिया Srinagar News Today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Srinagar News Today: श्रीनगर होली खेलने के बाद अलकनंदा नदी में नहाने गया युवक डूबा

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Srinagar News Today: श्रीनगर होली खेलने के बाद अलकनंदा नदी में नहाने गया युवक डूबा

1 min read

Uttarakhand Srinagar News Today: Deepak Kumar drowned while bathing in Alaknanda river after playing Holi in pauri Garhwal: होली की खुशियों के बीच श्रीनगर में हादसा, अलकनंदा में डूबा युवक; तलाश जारी

Uttarakhand Srinagar News Today: Deepak Kumar drowned while bathing in Alaknanda river after playing Holi in pauri Garhwal: होली के उल्लास के बीच उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां श्रीनगर में होली खेलने के बाद अलकनंदा नदी के घाट पर नहाने गए एक युवक के अचानक डूब जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश लगातार जारी है, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार को होली के दिन की है। बताया जा रहा है कि होली खेलने के बाद कुछ युवक श्रीनगर स्थित अलकनंदा घाट पर नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनमें से एक युवक नदी की तेज धारा में बह गया। देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया, जिससे साथियों में अफरा-तफरी मच गई।

डूबने वाले युवक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। वह बिहार के दरभंगा जिले के दिलाही गांव (थाना लटिया सराय) का निवासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपने साथियों के साथ नदी में उतरा था, लेकिन कुछ ही देर में वह गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते धारा में समा गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने तुरंत खोजबीन अभियान शुरू किया और नदी के किनारे आसपास के क्षेत्रों में तलाश की जा रही है। पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी खोजबीन में सहयोग कर रहे हैं।

कोतवाली प्रभारी कुलदीप नेगी ने बताया कि युवक के डूबने की सूचना मिलने के बाद से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अब तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। नदी की तेज धारा के कारण तलाश में कठिनाई आ रही है। घटना के बाद युवक के साथ मौजूद साथी और आसपास के लोग सदमे में हैं। होली के उत्सव के बीच अचानक हुई इस घटना ने माहौल को गमगीन कर दिया है। प्रशासन की टीमें लगातार नदी में खोजबीन में जुटी हुई हैं।
यह भी पढ़ें- Rishikesh Badrinath highway max accident: बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी मैक्स, रेस्क्यू जारी

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top