Connect with us
Chamoli News Today: Dr. Aastha Bisht Becomes Lieutenant Doctor in Indian Army, Makes Uttarakhand Proud
Image : social media ( Chamoli News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: चमोली की डॉ. आस्था बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, बढ़ाया उत्तराखंड का मान

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Uttarakhand: चमोली की डॉ. आस्था बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, बढ़ाया उत्तराखंड का मान

1 min read

|Chamoli News Today Narayan Bagar Dr. Aastha Bisht Becomes Lieutenant Doctor in Indian Army, Makes Uttarakhand Proud|चमोली की बेटी डॉ. आस्था बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट डॉक्टर, पहाड़ की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा….

|Chamoli News Today Narayan Bagar Dr. Aastha Bisht Becomes Lieutenant Doctor in Indian Army, Makes Uttarakhand Proud|उत्तराखंड के चमोली जिले से गर्व से भर देने वाली खबर सामने आ रही है। नारायणबगड़ ब्लॉक के पालछूनी गांव की बेटी डॉ. आस्था बिष्ट ने भारतीय सेना की मेडिकल सेवा में लेफ्टिनेंट डॉक्टर बनकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोग इसे पहाड़ की बेटियों के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि मान रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस सफलता की जानकारी साझा करते हुए डॉ. आस्था को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand : SDRF में तैनात उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल चंदन सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन…

नीट में शानदार प्रदर्शन के बाद AFMC पुणे से पूरी की एमबीबीएस
(AFMC Pune)

डॉ. आस्था बिष्ट ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर नीट परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक हासिल की। इसके बाद उनका चयन देश के प्रतिष्ठित आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC), पुणे में हुआ, जहां से उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। मेडिकल शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने भारतीय सेना की मेडिकल सेवा को अपना करियर चुना और अब लेफ्टिनेंट डॉक्टर के रूप में देशसेवा की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

देशसेवा की विरासत से जुड़ा है पूरा परिवार
(Indian Army Doctor)

डॉ. आस्था बिष्ट ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जहां देशसेवा की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। उनके पिता अशोक सिंह बिष्ट भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनके दादा दुर्लभ सिंह बिष्ट भारतीय सेना के पूर्व सैनिक रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई आर्यन बिष्ट ने आईआईटी रुड़की से एमटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्तमान में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में वैज्ञानिक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

पहाड़ की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
(Uttarakhand Success Story

वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. आस्था बिष्ट की सफलता केवल उनके परिवार की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह पूरे उत्तराखंड और विशेष रूप से पहाड़ की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने आस्था के माता-पिता अशोक सिंह बिष्ट और विमला बिष्ट को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को मिले बेहतर संस्कार, शिक्षा और परिवार के सहयोग का ही परिणाम है कि दोनों भाई-बहन आज देश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते प्रवक्ता भर्ती परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन

क्षेत्र में खुशी की लहर, मिल रही शुभकामनाएं
(Uttarakhand News Today)

डॉ. आस्था बिष्ट के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट डॉक्टर बनने की खबर से पालछूनी गांव सहित पूरे चमोली जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग, शुभचिंतक और क्षेत्रवासी उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि उत्तराखंड की उन बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार कर देश की सेवा करने का संकल्प रखती हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top