Connect with us
UKSSSC exam date 2026: may be conducte on April month paper leak case CBI JANCH uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( UKSSSC exam date 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / UKSSSC exam date 2026: अप्रैल में हो सकती है पेपर लीक स्नातक स्तरीय परीक्षा चल रही है CBI जांच

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

UKSSSC exam date 2026: अप्रैल में हो सकती है पेपर लीक स्नातक स्तरीय परीक्षा चल रही है CBI जांच

1 min read

UKSSSC exam date 2026  : अप्रैल में हो सकती है यूकेएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा, पेपर लीक आरोपो की चल रही सीबीआई जांच

UKSSSC exam date 2026: may be conducte on April month paper leak case CBI JANCH uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है , कि परीक्षा इस वर्ष अप्रैल महीने में हो सकती है जिसको लेकर कवायद शुरू हो गई है। गौर हो uksssc ने पिछले साल 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन कराया था जिसमें 1,50,000 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।

यह भी पढ़े :Uttarakhand govt job 2025: UKSSSC ने 57 पदों पर निकाली भर्ती bharti

बता दें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक होने के कारण छात्रों ने आंदोलन किया था। जिसके तहत छात्रों की मांग के कारण सीबीआई जांच की सिफारिश की गई थी। उधर पेपर लीक प्रकरण में एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर यूकेएसएससी ने परीक्षा 11 अक्टूबर को रद्द कर दी थी। आयोग ने परीक्षा रद्द करते समय तीन माह के भीतर दोबारा इसके आयोजन की घोषणा की थी लेकिन सीबीआई जांच की वजह से यह घोषणा पूरी नहीं हो पाई। अभ्यर्थी लगातार परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं अब आयोग ने अप्रैल महीने में इस परीक्षा को करने की तैयारी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं बल्कि प्रदेशभर में परीक्षा केंद्रो को चुना जा रहा है। आयोग परीक्षा के संबंध में जल्द बैठक कर परीक्षा तिथि तय करेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top