UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand upnl news today: नहीं हटाए जाएंगे बिना स्वीकृत पदों पर लगे हजारों उपनल कर्मचारी
1 min read
Uttarakhand upnl news today : उपनल कर्मचारियों को सरकार ने दी राहत, स्वीकृत पद के बिना लगे कर्मचारी नहीं हटेंगे
Uttarakhand upnl news today Thousands employees posted on unapproved posts will not be removed Dhami govt gave big relief : उत्तराखंड में पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से सरकारी विभागों में लगे कर्मचारियों के लिए एक राहत की खबर राज्य सरकार की ओर से सामने आ रही है कि, विभागों में स्वीकृत पद के बिना लगे कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त नहीं की जाएंगी।
यह भी पढ़े :पिथौरागढ़ के योगेश उपाध्याय ने कंपनी में जॉब करते हुए उत्तीर्ण की CDS परीक्षा देश में पाई 18वीं रैंक
बता दें राज्य में शासन की ओर से समय-समय पर स्वीकृत पद के बिना लगे कर्मचारियों को हटाए जाने का आदेश होता रहता है। इतना ही नहीं बल्कि पहले भी शासन ने विभागीय स्तर पर स्वीकृत पदों के सापेक्ष और बिना पद स्वीकृति के आउटसोर्स से लगे कर्मचारियों के वेतन भुगतान के मामले में विभागीय स्तर पर जांच के आदेश दिए थे। पिछले साल इस आदेश के बाद कुछ कर्मचारियों का वेतन तक रोक दिया गया था जबकि कुछ की सेवाएं समाप्त कर दी गई थी।
कर्मचारियों की सेवाएं नही होंगी समाप्त ( Uttarakhand news today)
अब उपनल कर्मचारी के मामले में न सिर्फ समान कार्य के लिए समान वेतन का आदेश जारी किया गया है ,बल्कि स्वीकृत पद के बिना लगे कर्मचारियों के मामले में भी व्यवस्था की गई है। आदेश में कहा गया है कि यदि कोई कार्मिक स्वीकृत पद के बिना काम कर रहा हो तो उसे समूह घ के वेतनमान का न्यूनतम या उस संवर्ग के प्रारंभिक पद के लिए वेतनमान के न्यूनतम के आधार पर अन्य समकक्ष पद के सापेक्ष काम दिया जाएगा। इसके साथ ही स्वीकृत पद के बिना लगे कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त नहीं होगी।
