Connect with us
Uttarakhand UPNL Salary news today: 13500 employee get equal pay for equal work from new cut off date salary increase.
सांकेतिक फोटो UPNL Salary news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / UPNL Salary news today: न‌ई कट ऑफ डेट से 13,500 उपनल कर्मियों को मिलेगा समान वेतन का लाभ

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

UPNL Salary news today: न‌ई कट ऑफ डेट से 13,500 उपनल कर्मियों को मिलेगा समान वेतन का लाभ

1 min read

Uttarakhand UPNL Salary news today: 13500 employee get equal pay for equal work from new cut off date salary increase: उत्तराखंड में उपनल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 01 जनवरी 2016 से पहले नियुक्त 13,500 कर्मियों को मिलेगा समान वेतन

Uttarakhand UPNL Salary news today: 13500 employee get equal pay for equal work from new cut off date salary increase: उत्तराखंड सरकार ने उपनल कर्मचारियों के लिए लंबे समय से चली आ रही समान वेतन की लड़ाई को न्यायोचित मंजूरी दी है। उत्तराखण्ड शासन ने बीते रोज ही इसका संशोधित शासनादेश जारी किया। जिसके बाद अब 01 जनवरी 2016 से पहले विभिन्न विभागों में तैनात लगभग 13,500 कर्मचारियों को अब सीधे समान वेतन का लाभ मिलेगा। इस संबंध में बीते 3 फरवरी को जारी शासनादेश के अनुसार उनका वेतन प्रतिमाह दोगुना या उससे अधिक होने की संभावना है।

आपको बता दें कि पिछली कैबिनेट बैठक में इस संबंध में कट ऑफ में संशोधन को मंजूरी दी गई थी और बीते गुरुवार को सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र चौधरी ने इसे विधिवत आदेश के रूप में जारी कर दिया। पहले दस साल सेवा पूरी करने वालों के लिए कट ऑफ 25 नवंबर 2015 तय था। जिसे अब 1 जनवरी 2016 कर दिया गया है।

उपनल कर्मचारियों की लंबी लड़ाई

विदित हो कि समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितिकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों ने कई बार आंदोलन किया और अपनी लड़ाई को कोर्ट में भी जीत चुके हैं। पहले 2018 में हाईकोर्ट ने उनकी मांगों को जायज ठहराया और फिर सुप्रीम कोर्ट ने दो बार हाईकोर्ट के इस फैसले पर अपनी मुहर लगाते हुए सरकार की पुनर्विचार याचिका को भी खारिज कर दिया। बीते नवंबर में देहरादून में हुए आंदोलन के बाद सरकार ने उनकी मांग को मान लिया था। पहले चरण में दस वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले लगभग 11,500 कर्मचारी समान वेतन के दायरे में आए थे।

अब कट ऑफ में संशोधन के साथ करीब 2,000 और कर्मचारी पहले ही चरण में समान वेतन का लाभ लेने के पात्र हो जाएंगे। सैनिक कल्याण विभाग के अनुसार, आगे चरणबद्ध तरीके से 12 नवंबर 2018 तक नियुक्त उपनल कर्मचारियों को भी समान वेतन का लाभ दिया जाएगा। हालांकि अभी सरकार ने नियमितीकरण के मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है, जिससे उपनल कर्मचारियों में असंतोष पनपना भी स्वाभाविक माना जा रहा है।

अनुबंध और विभागीय हस्तांतरण

बताया गया है समान वेतन का लाभ पाने के लिए इन कर्मचारियों को अब संबंधित विभागों से अनुबंध करना होगा। संबंधित विभागों को अब इस संबंध में सरकार द्वारा जारी की जाने वाली गाइडलाइन का इंतजार है, ताकि उपनल कर्मचारियों को सीधे अपने विभागों के अधीन किया जा सके। आपको बता दें कि इससे पहले वे उपनल के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों की तरह कार्यरत थे।

कर्मचारियों ने जताया आभार

उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने संशोधित कट ऑफ के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कदम कर्मचारियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित राहत लेकर आया है। सैनिक कल्याण सचिव के अनुसार, पहले चरण के लिए निर्धारित कट ऑफ के बाद भविष्य में भी चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र कर्मचारियों को समान वेतन का लाभ दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- UPNL News Today: उपनल कर्मचारी समान कार्य समान वेतन न‌ई कट ऑफ डेट तय आदेश जारी

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top