Connect with us
UPNL salary news today: employees will get equal pay increased salary with in 2 months uttarakhand breaking live
Image : सांकेतिक फोटो ( UPNL salary news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / UPNL salary news today: उत्तराखण्ड उपनल कर्मचारियों को 2 माह में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

UPNL salary news today: उत्तराखण्ड उपनल कर्मचारियों को 2 माह में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

1 min read

UPNL salary news today : उपनलकर्मियों को मिलेगा दो माह के भीतर नया वेतन..

UPNL salary news today: employees will get equal pay increased salary with in 2 months uttarakhand breaking live : उत्तराखंड के हजारों उपनल कर्मियों को दो महीने के भीतर नया वेतन और भत्ता मिलने लगेगा। दरअसल यह भत्ता नियमितीकरण के दायरे में आए उपनल कर्मियों को मिलेगा। शासन की ओर से कुमाऊं परियोजना कार्यालय में इसका जीओ पहुंच चुका है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand upnl news today: नहीं हटाए जाएंगे बिना स्वीकृत पदों पर लगे हजारों उपनल कर्मचारी

बता दें प्रदेश में 10 माह से लटकी उपनल की भर्ती अब भी शुरू नहीं हो सकी है। उपनल कार्यालय कुमाऊं के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी कर्नल (सेनि) आलोक पांडे ने बताया कि प्रदेश में 11 ,000 से अधिक उपनल कर्मी नियमितीकरण के दायरे में आ रहे हैं, जिससे कुमाऊं में भी हजारों कर्मी लाभान्वित होंगे। नियमित होने वाले कार्मिकों को अगले दो माह में नया वेतन मिलने लगेगा जिसका आदेश शासन की ओर से पहुंच चुका है। आदेश के मुताबिक सिर्फ पूर्व सैनिक और उनके आश्रित ही उपनल का हिस्सा होंगे। पूर्व में सिविल व्यक्तियों को भी भर्ती करने के आदेश थे लेकिन अब सिर्फ पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों को भविष्य में लाभ मिलेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top