Connect with us
Uttarakhand: Uttarakhand Panchayat elections can be held now in July uttarakhand Panchayat elections News
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Panchayat elections News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: उत्तराखंड पंचायत चुनाव हो सकते हैं अब जुलाई में प्रशासकों का बढ़ सकता है कार्यकाल

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand: उत्तराखंड पंचायत चुनाव हो सकते हैं अब जुलाई में प्रशासकों का बढ़ सकता है कार्यकाल

1 min read

Uttarakhand Panchayat elections News : उत्तराखंड में 15 जुलाई तक कराए जा सकते है पंचायत चुनाव, प्रशासकों का बढ़ सकता है कार्यकाल..

Uttarakhand news: Uttarakhand Panchayat elections can be held now in July     : उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से विभिन्न जिलों के लोग आस लगाए हुए बैठे हुए हैं लेकिन अभी तक पंचायत चुनाव की तिथि की घोषणा नहीं हुई है जिसको लेकर प्रदेश में पंचायत चुनाव असमंजस की स्थिति उत्पन्न कर रहा है। दरअसल प्रदेश के हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल नवंबर 2024 में समाप्त हो गया था इसके बाद उत्तराखंड शासन ने पंचायत को प्रशासकों के हवाले कर दिया था। आपको जानकारी देते चलें अब ग्राम पंचायतों में नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल 27 मई, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का 29 मई और जिला पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल 1 जून को समाप्त हो रहा है। इस स्थिति में 15 जुलाई तक पंचायत चुनाव संपन्न कराने की दिशा में सरकार तैयारी कर रही है वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अपनी तैयारियों को तेज कर लिया है जिसकी बदौलत चुनाव संपन्न होने तक प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की पूर्ण संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Panchayat Election: उत्तराखंड पंचायत चुनाव के संबंध में अधिसूचना जारी…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के 12 जिलों में पंचायत चुनाव को लेकर टालमटोल की स्थिति बनी हुई है जिसके चलते शासन स्तर पर प्रशासकों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अगले 6 महीने तक फिर से उनकी जिम्मेदारी बढ़ाए जाने की प्रक्रिया पर जोर दिया जा रहा है जिसको लेकर कार्यकाल बढ़ाए जाने के संबंध में संबंधित पत्र तैयार होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी के लिए इसे राजभवन भेजा जाएगा जहाँ पर पत्र को मंजूरी मिलते ही प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अगले 6 महीने के लिए प्रशासकों का कार्यकाल बढाये जाने को लेकर तैयारी भले ही चल रही हो लेकिन राज्य सरकार 15 जुलाई तक चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इतना ही नहीं बल्कि प्रशासकों के कार्यकाल समाप्त होने से पहले उत्तराखंड पंचायती राज संशोधन अध्यादेश 2025 और ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को राजभवन से मंजूरी मिल गई है। ऐसे में अब पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है इसके बाद जल्द ही पदों पर आरक्षण निर्धारित करते हुए जून महीने में चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है।

राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी ( Uttarakhand Panchayat elections News) 

बताते चले राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव कराए जाने को लेकर पूरी तरह तैयार है जिसके चलते वोटर लिस्ट तक को तैयार कर लिया गया है वही निर्वाचन संबंधित बैलट बॉक्स बैलेट पेपर के साथ ही पोलिंग पार्टियों के लिए पोलिंग किट भी तैयार है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग को अब शासन से पदों के आरक्षण की सूची का इंतजार है। आरक्षण की सूची मिलने के बाद चुनाव की आगे की कार्रवाई व कार्यक्रम तय किया जा सकेगा। बताते चले अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं उसमें आरक्षण की सूची प्राप्त होने के बाद करीब 40 दिन के भीतर चुनाव संपन्न कराए गए हैं ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 15 जुलाई के भीतर चुनाव संपन्न हो सकते हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top