Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड के इन जिलों में 6 जून तक आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के इन जिलों में 6 जून तक आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी
1 min read
Uttarakhand weather in june: उत्तराखंड में एक बार और करवट लेगा मौसम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
Uttarakhand weather in june: एक और जहां उत्तराखंड मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में गर्मी और लू से हाल बेहाल चल रहे हैं। वहीं राजधानी देहरादून का तापमान बिते शनिवार को 42.1 डिग्री सेल्सियस था बारिश के बाद रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया । उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में 6 जून तक आकाशीय बिजली चमकने और झोकदार हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी , हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में सिर्फ 4 और 5 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि अल्मोड़ा नैनीताल और चंपावत जिले में सिर्फ 5 जून तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड हुआ भीषण गर्मी से बेहाल शहरों में पारा 43 पार, पहाड़ों में बारिश ओलावृष्टि से राहत
इसके साथ ही 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आपको बता दें कि बीते रोज नैनीताल और उत्तरकाशी जिले में तेज आंधी तूफान के चलते काफी पेड़ बीच सड़क पर गिर गए जिसके चलते यातायात तो प्रभावित हुआ ही साथ में लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड रही है। बताते चलें कि उत्तरकाशी जिले के मोरी में तेज आंधी तूफान की वजह से चीड़ का पेड़ सीधे बाइक पर जा गिरा जिसमें बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के दूसरे दिन ही उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र में एक कार के ऊपर चीड़ का पेड़ गिर गया जिसके चलते एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं बीते रोज अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील में आंधी तूफान ने भारी कहर मचाया इस दौरान उर्स मेला परिसर में एक विशालकाय पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Chamoli News today: चमोली पोखरी में भारी बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा मलवा
1 min read Chamoli News today uttarakhand breaking news live today uttarakhand news today chamoli landslide breaking news live: पोखरी…
Read More
CJP PROTEST: NEET विवाद के बीच NTA में बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी नौकरी से बाहर
1 min read |NTA Fires 47 Officials Amid NEET Paper Leak Row, Modi Government Takes Major Action| Delhi CJP Protest|…
Read More
Chamoli News today: चमोली आदित्य नेगी हत्याकांड में नया मोड़ संदिग्ध युवक गिरफ्तार
1 min read Chamoli News today aaditya negi murder case chamoli urgam ghati उर्गम घाटी के आदित्य नेगी हत्याकांड में…
Read More
Himachal landslide accident today: हिमाचल लाहौल चलती गाड़ी पर गिरे बोल्डर 13 की मौत
1 min read Himachal Pradesh news today Himachal taxi accident today Himachal landslide news today Lahaul Spiti landslide accident लाहौल-स्पीति…
Read More
Viral marriage news today: 3 सगी बहनों ने एक ही दूल्हे से की शादी विरोध पर दशरथ का दिया उदाहरण
1 min read Viral marriage news today three sisters marriage news one groom amroha uttar pradesh marriage live एक दूल्हा,…
Read More
Bageshwar news today: बागेश्वर उरेडा परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
1 min read Bageshwar news today uttarakhand corruption news today uttarakhand govt employees bribe case बागेश्वर में 40 हजार की…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
