Connect with us
Uttarakhand weather today: Weather changed in Uttarakhand, cold returned rain hailstorm mausam update breaking news live aaj ka Mausam
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड में बदला मौसम का मिजाज बारिश ओलावृष्टि से लौटी ठंड

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड में बदला मौसम का मिजाज बारिश ओलावृष्टि से लौटी ठंड

1 min read

Uttarakhand weather today: Uttarakhand Weather Update | Heavy Rain & Hailstorm | IMD Alert News: फिर सटीक साबित हुई मौसम विभाग का पूर्वानुमान, बारिश ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट पहाड़ में पड़ रही दिसंबर जैसी ठंड

Uttarakhand weather today: Weather changed in Uttarakhand, cold returned rain hailstorm mausam update breaking news live aaj ka Mausam: Uttarakhand Weather News | Dehradun Rain Update | Hailstorm Alert India मौसम विभाग के पूर्वानुमान को सटीक साबित करते हुए देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट लेकर न केवल लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है बल्कि तेजी से सुलग रही वनाग्नि से भी राहत दिलाई है। गुरुवार दोपहर बाद आई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी का असर एक झटके में कम हो गया। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बारिश ओलावृष्टि के आई हवा की ठंडी फुहारों ने अप्रैल माह के अंतिम दिनों में दिसंबर जैसी ठंड का अहसास कराया है।

यह भी पढ़े :Dehradun weather today: देहरादून भारी बारिश से बढा गूच्चूपानी का जलस्तर 7 पर्यटक फंसे

Mussoorie Weather Today | Hill Station Rain | Temperature Drop News

पहाड़ों की रानी मसूरी और आसपास के इलाकों में भारी ओलावृष्टि ने मौसम का पूरा मिजाज बदल दिया। सड़कों, छतों और खुले मैदानों पर बर्फ जैसी सफेद परत जम गई, जिसने स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया। ठंडी हवाओं के साथ पूरे क्षेत्र में सर्दी जैसा एहसास लौट आया।

Agriculture Loss News | Hailstorm Impact Crops | Farmers Concern India uttarakhand weather today

ओलावृष्टि ने जहां मौसम को खुशनुमा बनाया, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आसपास के ग्रामीण इलाकों में खड़ी फसलों, खासकर सब्जियों और फलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। काश्तकारों का कहना है कि इस समय फसलें तैयार हैं और इस तरह की बारिश उनके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

यह भी पढ़े :Badrinath news today: राजस्थान से लापता युवक 5 साल बाद बद्रीनाथ धाम में मिला

Uttarakhand weather today uttarakhand weather alert today Tourism Update Uttarakhand | Mussoorie Tourists | Travel Experience News

दूसरी ओर, मौसम के इस बदले रूप का आनंद लेने पहुंचे पर्यटक माल रोड मसूरी और गनहिल जैसे स्थानों पर बारिश के बीच घूमते नजर आए। कई पर्यटकों ने इस मौसम को यादगार बताया और प्राकृतिक खूबसूरती का जमकर लुत्फ उठाया।

Uttarakhand aaj ka Mausam IMD Weather Alert | Heavy Rain Warning | Uttarakhand Forecast

मौसम विभाग ने पहले ही आगामी 4 म‌ई तक पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई थी। इसी के चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी कर संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Uttarakhand mausam update Forest Fire Relief News | Rain Impact Forest | Environment Update

हालिया बारिश ने वन विभाग को भी बड़ी राहत दी है। पिछले कुछ समय से जंगलों में लग रही आग की घटनाओं पर इस बारिश ने काफी हद तक काबू पा लिया है, जिससे वन संपदा को संभावित बड़े नुकसान से बचाया जा सका है।

यह भी पढ़े :Nainital elephant attack today: लालकुआं हाथी के हमले में 2 लोगों की चली गई जिंदगी

Char Dham Yatra Weather | Kedarnath Rain Update | Pilgrim Advisory

उधर केदारनाथ धाम में भी लगातार बारिश का असर देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। देहरादून के साथ ही नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत समेत अधिकांश जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के समाचार सामने आ रहे हैं जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Uttarakhand weather update Public Safety Advisory | Weather Precaution India | Travel Safety Tips

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अचानक बदलते मौसम के बीच यह सतर्कता ही किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय मानी जा रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top