UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand wine price today: उत्तराखण्ड में जाम छलकाना महंगा, आज से बढ़ गए दाम
1 min read
Uttarakhand wine price today : उत्तराखंड में जाम छलकाना आज 1 अप्रैल से हुआ महंगा, शराब के दाम 10 से 20 रुपए बढ़ेंगे..
Uttarakhand wine price today: Drinking alcohol is expensive, prices have increased from today 1 April latest breaking update : उत्तराखंड में शराब शौकीनों के लिए एक झटके की खबर आबकारी विभाग की ओर से सामने आ रही है , कि आज 1 अप्रैल यानी नए वित्तीय वर्ष से शराब के दाम बढ़ने वाले हैं, जिसके लिए इस बार शराब के दामों में मामूली वृद्धि की जा रही है। बताते चले इस मामूली वृद्धि का असर कहीं ना कहीं शराब शौकीनों की जेबों पर पड़ेगा।
यह भी पढ़े :Tehri alcohol ban: टिहरी गढ़वाल ओण पट्टी में शराब बैन, शादी ब्याह में दारू परोसने पर जुर्माना
बता दें प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले बीते मंगलवार की देर रात तक आबकारी विभाग ने बीते वर्ष के मुकाबला 250 करोड रुपए से अधिक वसूली कर ली थी। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि वितीय वर्ष 2026 -27 के लिए प्रदेश में करीब 700 शराब की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। एक दो दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों का सफलतापूर्वक आवंटन और नवीनीकरण कर लिया गया है जिसके तहत नए वितीय वर्ष में 10 से 20 रुपए के बीच शराब के दामों में वृद्धि होगी।
अंग्रेजी शराब पीना हुआ महंगा ( Uttarakhand Western Liquor)
देशी शराब में किसी तरह की वृद्धि नहीं हो रही है लेकिन अंग्रेजी शराब में दामों की बढ़ोतरी का प्रभाव देखने को मिलेगा। शराब की दरों का निर्धारण संबंधित कंपनियों की तरफ से भी किया जा सकता है। ऐसे में संभव है कि कुछ ब्रांड के दाम कम भी हो जाए, आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के अनुसार नए वित्तीय वर्ष के लिए करीब 5400 करोड़ का राजस्व लक्ष्य तय किया गया है जिसमें 2600 करोड़ का लक्ष्य दुकानों के सेटलमेंट से हासिल कर लिया गया है।
