Connect with us
Uttarakhand: Yognagri Rishikesh–Hubballi Express Cancelled on July 13 & 16, Several Train Status
Image : सांकेतिक फोटो ( Rishikesh Hubbali express Status)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: योगनगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस 13 और 16 जुलाई को रहेगी निरस्त

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand: योगनगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस 13 और 16 जुलाई को रहेगी निरस्त

1 min read

Rishikesh Hubbali express Status: योगनगरी ऋषिकेश – हुबली एक्सप्रेस 13 और 16 जुलाई को नहीं चलेगी, ट्रेनों का आवागमन रहेगा प्रभावित

Uttarakhand: Yognagri Rishikesh–Hubballi Express Cancelled on July 13 & 16, Several Train Status: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से योगनगरी ऋषिकेश हुबली एक्सप्रेस को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है ,कि आगामी 13 और 16 जुलाई को योगनगरी ऋषिकेश हुबली एक्सप्रेस प्रभावित रहने वाली है। दरअसल ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग कार्य चल रहा है जिसके कारण ट्रेन प्रभावित रहने वाली है। इनमें मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली ट्रेन भी शामिल हैं। बताते चले यात्रियों की सुविधा और परिचालन क्षमता को ध्यान में रखते हुए ललितपुर रेलवे स्टेशन पर 1 जुलाई से 1 अगस्त के बीच यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य जारी रहेगा। इस दौरान प्री नॉन इंटरलॉकिंग नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण अलग-अलग तारीखों में ब्लॉक रहेगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Accident news: देहरादून ऋषिकेश रोड पर बेकाबू क्रेटा ने मचाई अफरा-तफरी

० बता दें ट्रेन संख्या 05074 लालकुआं – केएसआर बंगलुरु 11 और 18 जुलाई को निरस्त रहेगी। जबकि ट्रेन 05073 केएसआर बंगलुरु – लालकुआं 14 और 21 जुलाई को निरस्त रहेगी।

० ट्रेन संख्या 07363 एसएसएस हुबली – योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 13 जुलाई और गाड़ी संख्या 07364 योगनगरी ऋषिकेश – एसएसएस हुबली 16 जुलाई को निरस्त रहेगी।

०गाड़ी संख्या 12172 हरिद्वार – लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 17 जुलाई को मथुरा – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – बीना के स्थान पर मार्ग परिवर्तित कर मथुरा – बयाना – सोगरिया – बीना मार्ग से संचालित की जाएगी।

०गाड़ी संख्या 14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनल – बरेली एक्सप्रेस को 13 व 20 जुलाई को बीना -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना – गुना – ग्वालियर मार्ग से चलाया जाएगा।

०गाड़ी संख्या 14319 इंदौर – बरेली एक्सप्रेस ट्रेन को भी 16 जुलाई को बीना -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना – गुना – ग्वालियर मार्ग से चलाया जाएगा।

साबरमती-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई (Uttarakhand train news update)

बताते चलें साबरमती से हरिद्वार के बीच संचालित हो रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि रेलवे ने एक माह आगे कर दी है। ये ट्रेन अब 8 जुलाई तक दोनों ओर से आठ फेरे संचालित करेगी । गाड़ी संख्या 09425 – 26 साबरमती – हरिद्वार – साबरमती साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 30 जून तक किया जा रहा था अब ट्रेन की संचालन अवधि को आगे बढ़ाते हुए को 6 से 8 जुुलाई तक दोनों ओर से 8 फेरे संचालित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: ऊधम सिंह नगर में हाईवे पर ट्रक चालक पर गोलियों की बौछार, महिला घायल

साबरमती हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बढ़ा

साबरमती रेलवे स्टेशन से प्रत्येक सोमवार को शाम 6ः45 पर रवाना होकर अगले दिन रात 8ः40 पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी के साथ हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को रात 9ः30 पर रवाना होकर ट्रेन अगले दिन रात 10ः30 पर साबरमती पहुुंचेगी। इस ट्रेन को रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम आदि रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top