Connect with us
uttarakhand wedding news

Home / UTTARAKHAND MARRIAGE / उत्तराखंड: कोरोना के चलते पहाड़ में हुई अनोखी शादी दुल्हन बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर

UTTARAKHAND MARRIAGE उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: कोरोना के चलते पहाड़ में हुई अनोखी शादी दुल्हन बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर

1 min read

Uttarakhand : दूल्हे का गांव हुआ कंटेनमेंट जोन घोषित तो शादी(Wedding) के लिए दुल्हन खुद पहुंची दूल्हे के घर और ले लिए साथ फेरे

कोरोना के कहर के चलते जहाँ उत्तराखंड(Uttarakhand) में बीते दिनों एक युवक ने ऑनलाइन शादी की वहीं प्रदेश में एक और अनोखी शादी(Wedding) सुर्खियों में है, जी हां दूल्हे को बारात ले जाते हुए तो आपने देखा ही होगा लेकिन यहाँ तो दुल्हन ही खुद बारात लेकर लड़के के घर पहुंच गयी। खबर राज्य के चम्पवात जिले के स्वाला गांव की है जिसको बीते मंगलवार को कंटेनमेंट घोषित कर दिया था। जिसकी वजह से विवाह समारोह रद्द होने की स्थति में आ गयी। काफी विमर्श के बाद प्रशासन ने दुल्हन को कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करते हुए चार लोगों के साथ स्वाला गांव में जाने की अनुमति दे दी। बस तो क्या था बुधवार को दुल्हन ने दूल्हे के घर पहुंचकर सात फेरे ले लिए। बता दे की चम्पावत के पुनाबे गांव निवासी प्रियंका को शादी करने के लिए करीब 32 किमी दूर स्वाला गांव में प्रकाश भट्ट के घर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। दरअसल, स्वाला गांव के डुंगर देव के बेटे प्रकाश भट्ट की शादी 12 मई को पुनाबे निवासी रमेश बिनवाल की बेटी प्रियंका के साथ होना तय हो चुकी थी। लेकिन स्वाला में एक साथ 47 लोगों के कोविड संक्रमित होने से विवाह से एक दिन पहले यानी मंगलवार को गांव को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड सरकार ने फिर घटाई शादियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या, अब सीधे 25 से भी कम

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वाला गांव में 47 लोगों के पॉजिटिव आने पर गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। जैसे की कंटेनमेंट जोन से बाहर जाना प्रतिबंधित होता है। जिसके चलते वर पक्ष को गांव से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसी वजह से दुल्हन पक्ष से विवाह के लिए दुल्हन प्रियंका, मां भावना देवी, पिता रमेश बिनवाल और पुरोहित रघुवर दत्त स्वाला गांव पहुंचे थे। विवाह के बाद दुल्हन के मां, पिता और पुरोहित तीनों लोगों को प्रशासन ने होम आइसोलशन में रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं दुल्हन प्रियंका अपने ससुराल में ही रहेगी।
यह भी पढ़ें- अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वालों को अनिवार्य हुआ क्वारंटाइन होना, अच्छे से पढ़ लीजिए नियम

Continue Reading

More in UTTARAKHAND MARRIAGE

To Top