Connect with us
Uttarakhand news: MS Dhoni Rishabh pant sister Sakshi pant marriage wedding Roorkee Mussoorie
Image : social media ( MS Dhoni Rishabh pant sister marriage)

Home / UTTARAKHAND MARRIAGE / Uttarakhand News: महेंद्र धोनी ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी में शामिल होने पहुंचे उत्तराखंड

UTTARAKHAND MARRIAGE देहरादून

Uttarakhand News: महेंद्र धोनी ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी में शामिल होने पहुंचे उत्तराखंड

1 min read

MS Dhoni Rishabh pant sister marriage    : राजधानी देहरादून के मसूरी पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत की बड़ी बहन की शादी में होंगे शामिल.
MS Dhoni Rishabh pant sister marriage : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बीते मंगलवार को एक बार फिर से उत्तराखंड पहुंचे हैं जहां पर देहरादून के एयरपोर्ट से महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताते चलें इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी दिखाई दे रही है जो दोनों भारतीय क्रिकेट टीम के उम्दा खिलाड़ी ऋषभ पंत की बड़ी बहन के शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना भी इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। वहीं इन सब के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य खिलाड़ियों के पहुंचने की सूचना भी सामने आ रही है जो आज बुधवार को मसूरी पहुंच सकते हैं। बताते चलें महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराखंड से गहरा लगाव रहा है जिसके कारण उन्हे जब भी उत्तराखंड आने का मौका मिलता है तो वो इसका भरपूर फायदा उठाते हैं।

यह भी पढ़े :फिर उत्तराखंड पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी जमकर थिरके पहाड़ी गानों पर विडियो वायरल

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की बड़ी बहन साक्षी पंत की शादी अंकित चौधरी के साथ होना तय हुआ है जिसके चलते शादी समारोह मे शामिल होने के लिए ऋषभ पंत दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद बीते सोमवार को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचे। इस दौरान ऋषभ पंत अपनी बहन के हल्दी व मेहंदी कार्यक्रम में खुशी से झूमते हुए नजर आए। वहीं बीते मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी उत्तराखंड पहुंचे हैं जहां पर राजधानी देहरादून एयरपोर्ट से महेंद्र सिंह धोनी का बाहर निकलते हुए वीडियो भी सामने आया है इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने के लिए आए हैं। बताते चले शादी के सभी कार्यक्रम मसूरी में हो रहे हैं। वहीं शादी में आईसीसी के चैयरमैन जय शाह समेत भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा व विराट कोहली के आने की चर्चा भी बरकरार है जो आज बुधवार को मसूरी पहुंच सकते हैं। शादी के लिए मसूरी का प्रसिद्ध शिवाय होटल बुक किया गया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND MARRIAGE

To Top