Connect with us
Uttarakhand martyr mandeep singh negi news devbhoomidarshan17 portal

Home / Uttarakhand Martyr / उतराखण्ड का जवान मनदीप नेगी हुआ शहीद, खबर से पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

Uttarakhand Martyr उत्तराखण्ड

उतराखण्ड का जवान मनदीप नेगी हुआ शहीद, खबर से पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

1 min read

उतराखण्ड का जवान मनदीप नेगी हुआ शहीद, खबर लगते ही परिजनों में मचा कोहराम

समूचे प्रदेश के लिए दुखद खबर सामने आ रही है। उत्तराखण्ड का एक और लाल ने मां भारती की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। शहीद की पहचान मनदीप सिंह नेगी के रूप में हुई है जो भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स में तैनात था। बताया गया है कि शहीद जवान राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के पाबौ ब्लॉक के बुरांसी गांव का रहने वाला था। शहादत की खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है।

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने खबर की पुष्टि करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी। अपने अकाउंट से साझा की गई पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि यह सुनकर बेहद आघात पहुंचा है। वह भारत मां के लाडले मनदीप सिंह नेगी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना करते है कि वह परिवारजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top