Connect with us
Dehradun Naik Mahaveer rawat uttarakhand Martyr in Coimbatore tamilnadu news today
फोटो सोशल मीडिया Mahaveer rawat uttarakhand Martyr

Home / Uttarakhand Martyr / Mahaveer rawat uttarakhand Martyr: देहरादून ड्यूटी में तैनात नायक महावीर रावत शहीद

Uttarakhand Martyr देहरादून

Mahaveer rawat uttarakhand Martyr: देहरादून ड्यूटी में तैनात नायक महावीर रावत शहीद

1 min read

Dehradun Naik Mahaveer rawat uttarakhand Martyr in Coimbatore tamilnadu news today: कोयंबटूर में तैनात नायक महावीर सिंह रावत का पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचा, एयरपोर्ट पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर

Dehradun Naik Mahaveer rawat uttarakhand Martyr in Coimbatore tamilnadu news today: समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक बेहद दुखद खबर तमिलनाडु के कोयंबटूर से सामने आ रही है जहां तैनात डिफेंस सिक्योरिटी कोर के नायक महावीर सिंह रावत ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर रविवार को इंडिगो की फ्लाइट से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। जैसे ही तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर विमान से बाहर लाया गया, वहां मौजूद परिजनों की आंखें नम हो गईं और माहौल गमगीन हो उठा।

बताया गया है कि 51 वर्षीय नायक महावीर सिंह रावत का पांच फरवरी को कोयंबटूर में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। सेना की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को पहले कोयंबटूर से दिल्ली लाया गया और वहां से इंडिगो की फ्लाइट द्वारा देहरादून पहुंचाया गया। देहरादून एयरपोर्ट पर रायवाला से पहुंची सेना की टुकड़ी ने उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अनुशासित सलामी और शोकाकुल माहौल के बीच यह पल हर आंख को नम कर गया। सम्मान के बाद पार्थिव शरीर को जॉलीग्रांट स्थित कोठारी मोहल्ला में उनके आवास ले जाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए परिजनों और क्षेत्रवासियों का तांता लग गया।

आपको बता दें कि महावीर सिंह रावत भारतीय सेना में एक समर्पित और अनुशासित सैनिक के रूप में जाने जाते थे। वर्तमान में वे डिफेंस सिक्योरिटी कोर में नायक के पद पर कार्यरत थे, जबकि इससे पूर्व उन्होंने कई वर्षों तक गढ़वाल राइफल्स में सेवाएं देकर देश रक्षा में योगदान दिया। उनके निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार, नायक महावीर सिंह रावत का अंतिम संस्कार हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। एक सच्चे सैनिक को अंतिम विदाई देने की तैयारियों के बीच गांव और जान-पहचान के लोग गहरे दुख के साथ उन्हें याद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Champawat news today: पूर्व विधायक के भाई की दिनदहाड़े खत्म कर दी जिंदगी आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top