Connect with us
jubin father Ram Sharan Nautiyal BJP ticket
फोटो सोशल मीडिया Ram Sharan jubin Nautiyal BJP

Assembly election 2022

उत्तराखण्ड: BJP ने दिया गायक जुबिन नौटियाल के पिता को टिकट, इस सीट पर घोषित किया उम्मीदवार

Ram Sharan Nautiyal BJP: भाजपा ने जारी की विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गायक जुबिन नौटियाल के पिता को भी बनाया अपना उम्मीदवार..

14 फरवरी को होने वाले राज्य की पांचवीं विधानसभा के चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछ चुकी है। राजनैतिक दल अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर लोकतंत्र के इस महापर्व पर उतरने लगे हैं।‌ इसी कड़ी में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी पहली लिस्ट जारी करते हुए राज्य की 59 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों की सूची में गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल (Ram Sharan Nautiyal) भी शामिल हैं। भाजपा ‌‌(BJP) ने उन्हें देहरादून जिले की चकराता विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। राज्य की यह विधानसभा सीट अनूसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बीजेपी ने जारी की फाइनल लिस्ट CM धामी खटीमा से तो खानपुर से कौन लड़ेगा चुनाव

बता दें कि वर्तमान में चकराता विधानसभा सीट से नेता प्रतिपक्ष एवं राज्य में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह विधायक हैं। जो 2017 में चली भाजपा की आंधी के बावजूद अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे थे। जिस कारण यहां जुबिन नौटियाल के पिता की राह आसान नहीं मानी जा रही है। वहीं एक पहलू यह भी है कि जुबिन की लोकप्रियता से उनके पिता राम शरण विधानसभा तक पहुंच सकते हैं। यही कारण है कि भाजपा ने भी काफी लम्बे समय से राजनीति में सक्रिय राम चरण नौटियाल को इस बार के विधानसभा चुनावों में यहां से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
(Ram Sharan Nautiyal BJP)


यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: 21 वर्षों बाद भी इन बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहा पहाड़, नेताजी से जरूर पूछिए ये सवाल

उत्तराखण्ड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

More in Assembly election 2022

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!