Connect with us
उत्तराखण्ड: घोषित हुए 70 सीटों के नतीजे, जानें आपके सीट से कौन बना विधायक, देखें पूरी लिस्ट

Home / Assembly election 2022 / उत्तराखण्ड: घोषित हुए 70 सीटों के नतीजे, जानें आपके सीट से कौन बना विधायक, देखें पूरी लिस्ट

Assembly election 2022 उत्तराखंड विधान-सभा

उत्तराखण्ड: घोषित हुए 70 सीटों के नतीजे, जानें आपके सीट से कौन बना विधायक, देखें पूरी लिस्ट

1 min read

Uttarakhand Assembly election result: सामने आए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम, भाजपा ने बहुमत से हासिल की जीत

बीते दो माह से बज रही युद्ध की रणभेरी का आज निर्णायक दिन है। जी हां.. आज कुरूक्षेत्र के मैदान में उतरे प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला हो चुका है। 632 प्रत्याशियों में से आज 70 उम्मीदवार विधानसभा में अपने क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने के चुन लिए गए हैं। भाजपा 47 सीटों पर जीत हासिल करते हुए एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। बात भाजपा की जीत की करें तो उत्तराखंड में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू चल गया है। यह कहना बिल्कुल भी अतिशयोक्ति नहीं होगा कि भाजपा का आखिरी दौर में प्रधानमंत्री मोदी को चुनावी सरजमीं में उतारने का निर्णय बेकार नहीं गया। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के लिए उत्तराखण्ड में एक बार फिर खेवनहार साबित हुए। (Uttarakhand Assembly election result)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर खुलकर बोले CM धामी, किया ये बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक सभी 70 विधानसभा सीटों नतीजे सामने आ चुके हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 47 सीटों पर जबकि कांग्रेस पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही दो सीटों पर बसपा काबिज हुई है जबकि दो सीटें निर्दलीयों के खाते में गई है।
आइए डालते हैं चुनाव परिणामों पर एक नजर, किस सीट पर किसके सर सजा ताज:-
UTTARAKHAND election results
UTTARAKHAND election results
UTTARAKHAND election results

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: जीत के प्रति आश्वस्त हरदा बोले, मुख्यमंत्री बनूंगा या फिर बैठूंगा घर, देखें VIDEO

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in Assembly election 2022

To Top