Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand news:Know who is Bhuwan Chandra Kapri who defeated CM Pushkar Dhami in khatima. Bhuwan Chandra Kapri congress khatima.

Assembly election 2022

उत्तराखंड विधान-सभा

उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर

जानिए कौन हैं भुवन कापड़ी जिन्होंने चुनावी रण क्षेत्र में मुख्यमंत्री धामी को किया पराजित

Bhuwan Chandra kapri khatima: प्रचण्ड भगवा लहर के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को करारी शिकस्त देकर अचानक सुर्खियों में आ गए खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी, आइए जानते हैं इनके बारे में..

उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। 47 सीटों पर जीत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी राज्य में एक बार फिर से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने भले ही पुष्कर धामी के नाम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर हालांकि निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद कापड़ी ने 7579 मतों से पटखनी दी। चुनाव में जहां भुवन कापड़ी को 48177 वोट मिले वहीं पुष्कर सिंह धामी को 41590 वोटों से संतोष करना पड़ा। जबकि तीसरे नंबर पर रहे बसपा के रमेश सिंह को 937 मत मिले। सीएम धामी को हराने के बाद भुवन चंद्र कापड़ी अचानक चर्चा में आ गए हैं। आइए अब आपको बताते हैं कांग्रेस उम्मीदवार एवं खटीमा से मुख्यमंत्री को हराकर जीत का परचम लहराने वाले भुवन चंद्र कापड़ी के बारे में।
(Bhuwan Chandra kapri khatima)
यह भी पढ़ें- अपने ही गृह क्षेत्र खटीमा से हार गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भुवन कापड़ी ने दर्ज की जीत

मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के सतगढ़ गांव के रहने वाले भुवन चंद्र कापड़ी उत्तराखण्ड में कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।वर्तमान में भुवन का परिवार लंबे वर्षों से खटीमा में ही रहता है। युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय भुवन चंद कापड़ी उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में जनरल सेक्रेटरी के पद पर भी रह चुके हैं। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी कापड़ी की जनता के बीच काफी अच्छी छवि है। उनकी इसी छवि ने उन्हें विधानसभा तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि वर्ष 2017 में उन्हें इसी विधानसभा सीट पर पुष्कर सिंह धामी से शिकस्त मिली थी। प्रचण्ड मोदी लहर के बावजूद वह काफी कम मतों 2709 से चुनाव हार गए थे। उस समय भुवन चंद्र कापड़ी को कुल 26,830 और भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी को 29,539 मत मिले थे। इसी कारण उन्हें इस बार जनता की सहानुभूति का भी फायदा मिला। 40 वर्षीय भुवन ने वकालत में स्नातक की डिग्री हासिल की है।

जीवन परिचय:-
नाम- भुवन चंद्र कापड़ी
पिता- लीलाधर कापड़ी
पत्नी- कविता जोशी कापड़ी
उम्र- 40 वर्ष
पैतृक गांव- सतगढ़, (जिला पिथौरागढ़)
वर्तमान निवासी- वार्ड नंबर 13 खटीमा
पेशा- सलाहकार
शिक्षा- चाणक्य ला कालेज रूद्रपुर से एल•एल•बी•
हेमवंती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे।
उत्तराखण्ड में एन‌एसयूआई के प्रदेश महासचिव।
छत्तीसगढ़ में एन‌एसयू‌आई के पीआरओ पद की जिम्मेदारी संभाली।
उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस के लोकसभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
2014 में उत्तराखण्ड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।
खटीमा मंडी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।

(Bhuwan Chandra kapri khatima)

यह भी पढ़ें- मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कहा मुझे पद का लालच नही

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

लेख शेयर करे

More in Assembly election 2022

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top