Connect with us
Rumors spread on social media regarding Lata Mangeshkar health, this appeal to fans latest news lata Mangeshkar health latest news

Home / देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर / लता मंगेशकर के सेहत के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह, फैंस से की ये अपील

देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर देश

लता मंगेशकर के सेहत के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह, फैंस से की ये अपील

1 min read

Lata Mangeshkar Latest News: अफवाहों पर न दें ध्यान, झूठी है लता मंगेशकर के बारे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर…

सोशल मीडिया ने जहां बहुत सी चीजों को आसान कर दिया है वहीं अब दूसरी ओर यह झूठी खबरों (अफवाहों) का भी गढ़ बनता जा रहा है। ऐसी ही एक खबर शनिवार को प्रसिद्ध लोकगायिका लता मंगेशकर को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हैरानी की बात तो यह है देश के विभिन्न राज्यों के बड़े-छोटे नेता, सम्मानित जनप्रतिनिधी, गायक-अभिनेता भी बिना खबर की पुष्टि किए उसे पुनः प्रसारित करने में लगे हैं।
(Lata Mangeshkar Latest News)
यह भी पढ़ें– उत्तराखंड: कोरोना के सम्बन्ध में अफवाह फैलाने पर DM वंदना चौहान ने कही सीधे कार्रवाई करने की बात

बता दें कि महान गायिका लता मंगेशकर बीते 15 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। शनिवार को उनके बारे में सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलाई गई। जिस पर अब अस्पताल के डाॅ. प्रतित समदानी की ओर से लता मंगेशकर की सेहत‌ को लेकर बयान जारी किया गया है। लता मंगेशकर के ट्विटर अकाउंट से साझा किए इस बयान में डाक्टर ने बताया है कि लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू में भर्ती है परन्तु उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। आप लोग उनकी सेहत के लिए दुआ करें। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से इस तरह की अफवाहें ना फैलाने की गुजारिश करते हुए कहा कि उनकी सेहत को लेकर किसी तरह का अनुमान न लगाया जाए।
(Lata Mangeshkar Latest News)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: अल्मोड़ा का धीरज हुआ सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के साथ इस विडियो में वायरल

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

To Top