Connect with us
NEET Re-exam date 2026: NTA announces re-exam date after NEET UG paper leak exam cancelled NEET re-exam 2026
सांकेतिक फोटो NEET Re-exam date 2026

Home / Highlights / NEET Re-exam date 2026: नीट पेपर लीक NTA ने रि-एक्साम तिथि घोषित, 3 म‌ई को रद्द हुई थी परीक्षा

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

NEET Re-exam date 2026: नीट पेपर लीक NTA ने रि-एक्साम तिथि घोषित, 3 म‌ई को रद्द हुई थी परीक्षा

1 min read

NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को फिर होगी परीक्षा, पेपर लीक विवाद के बीच NTA ने किया बड़ा ऐलान

NEET Re-exam date 2026: NTA announces re-exam date after NEET UG paper leak exam cancelled NEET re-exam 2026 देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा रद्द होने से देशभर में फैली अनिश्चितता के बीच यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है।

री-एग्जाम की तारीख पर NTA की आधिकारिक घोषणा (NEET UG Re Exam 2026)

एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें। परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो पिछले कई दिनों से री-एग्जाम को लेकर असमंजस की स्थिति में थे।

देर रात चली हाई लेवल बैठक के बाद लिया गया फैसला (NTA PAPER LEAK 2026 Education Ministry Meeting)

री-एग्जाम की घोषणा से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य में पेपर लीक रोकने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी, स्कूली शिक्षा सचिव संजय कुमार, NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह, CBSE चेयरपर्सन राहुल सिंह, केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

पेपर लीक के बाद रद्द हुई थी परीक्षा (UG NEET Paper Leak Case)

गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा को पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। मामले के सामने आने के बाद कई राज्यों में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू की और विभिन्न स्थानों से गिरफ्तारियां भी हुईं। इस पूरे घटनाक्रम ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए थे। छात्रों ने कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन भी किए थे और दोबारा परीक्षा कराने की मांग तेज हो गई थी।

छात्रों में तनाव, लेकिन नई तारीख से मिली राहत (NEET EXAM 2026 Students Reaction)

परीक्षा रद्द होने के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित वे छात्र रहे, जिन्होंने महीनों की तैयारी के बाद परीक्षा दी थी। लगातार बदलती परिस्थितियों और जांच की खबरों के बीच अभ्यर्थियों पर मानसिक दबाव भी बढ़ता गया। अब नई तारीख सामने आने के बाद छात्र दोबारा तैयारी में जुट गए हैं। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि री-एग्जाम के लिए कम समय बचा है, इसलिए छात्रों को अब रणनीति के साथ रिवीजन पर फोकस करना होगा। साथ ही अफवाहों से बचते हुए केवल आधिकारिक अपडेट पर ध्यान देना जरूरी है।

सुरक्षा व्यवस्था होगी और कड़ी (neet UG re Exam date 2026 neet paper leak 2026 Security)

सूत्रों के अनुसार इस बार परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया पहले से ज्यादा सख्त रखी जाएगी। डिजिटल मॉनिटरिंग, प्रश्नपत्र ट्रैकिंग और अभ्यर्थियों की पहचान प्रक्रिया को मजबूत करने पर काम किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को खत्म किया जा सके। एनटीए जल्द ही एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर और गाइडलाइन से जुड़ी विस्तृत सूचना जारी कर सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक अपडेट चेक करते रहें।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand NEET PAPER LEAK 2026: नीट पेपर लीक आरोपी यश यादव का उत्तराखण्ड कनेक्शन

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top