Highlights उत्तर प्रदेश
Siddhabali Jan Shatabdi Express: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन और प्लेटफ़ॉर्म के बीच फंसीं महिला गई जिंदगी
1 min read
Siddhabali Jan Shatabdi Express: नजीबाबाद स्टेशन पर ट्रेन प्लेटफार्म के बीच फंसी महिला की गई ज़िंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम
Siddhabali Jan Shatabdi Express: Woman died stuck between train and platform at Najibabad railway station kotdwar delhi train: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सटे उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन प्लेटफार्म के बीच फंसी महिला की ज़िंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Dehradun car Accident: देहरादून कार ने मारी टक्कर से बाइक सवार PRD जवान और महिला घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के नजीबाबाद के मोहल्ला चारबाग नई बस्ती निवासी हनीफ पत्नी सादमा बीते दिन अपने ससुराल सलेमपुर नजिबाबाद बिजनौर से दिल्ली की ओर जा रही थी। तभी इस दौरान जैसे ही वह नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंची तो सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ते समय फिसलकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: बदलें SIR नियम अब पति के नाम से नहीं होगा महिलाओं का वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन
डॉक्टरों ने महिला को किया मृत घोषित
हादसे को घटित होता देख स्टेशन पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और तुरंत ट्रेन को रुकवाया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला को बाहर निकालने के लिए रेलवे पुलिस और कर्मचारियों ने काफी मशक्कत की, यहां तक कि प्लेटफार्म को तुड़वाकर महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
