Connect with us
Surya murder case Ghaziabad: Surya Chauhan was murdered on Bakrid police have encountered the accused.
Image : social media ( Surya murder case Ghaziabad)

Home / Highlights / Ghaziabad Surya case: बकरीद के दिन सूर्या चौहान की हत्या अब पुलिस ने किया आरोपी का एनकाउंटर

Highlights उत्तर प्रदेश

Ghaziabad Surya case: बकरीद के दिन सूर्या चौहान की हत्या अब पुलिस ने किया आरोपी का एनकाउंटर

1 min read

Surya murder case Ghaziabad: Ghaziabad Murder Case surya chauhan murder case gaziyabad Surya murder case गाजियाबाद हत्याकांड: सूर्या चौहान मामले का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में मौत; पांचवें आरोपी की तलाश जारी

Surya murder case Ghaziabad: Surya Chauhan was murdered on Bakrid police have encountered the accused.:  गौरतलब हो कि दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन रंग को लेकर हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी. अब ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र से सामने आया है. जहां बकरीद के दिन हुए 17 वर्षीय छात्र सूर्या चौहान की हत्या कर दी गई। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस बहुचर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि यह मामला बकरीद के दिन हुई एक सनसनीखेज हत्या से जुड़ा है, जिसने पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल पैदा कर दिया था। घटना के बाद से पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand polytechnic exam date 2026: उत्तराखण्ड पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा तिथि बदली

पुलिस को मिली थी पुख्ता सूचना (Surya murder case Police Encounter)

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शनिवार देर रात सूचना मिली थी कि हत्या का मुख्य आरोपी असद खोड़ा क्षेत्र में अपने एक परिचित से पैसे लेने आने वाला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह पैसे लेने के बाद क्षेत्र छोड़ने की तैयारी में था। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर निगरानी बढ़ा दी। कुछ समय बाद असद एक अन्य युवक के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी (gaziyabad Surya case Crime Investigation)

पुलिस का दावा है कि आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान असद को गोली लगी। गंभीर रूप से घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।मौके से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद की है। बताया जा रहा है कि पुलिस पर फायरिंग में इसी हथियार का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि मुठभेड़ के दौरान असद के साथ मौजूद दूसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज से खुली थी वारदात की परतें (gaziyabad news today CCTV Evidence)

सूर्या चौहान हत्याकांड उस समय चर्चा में आया था जब घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया। वीडियो में कुछ युवक छात्र पर हमला करते दिखाई दिए थे। पुलिस ने जांच के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ आरोपी फरार चल रहे थे।मुख्य आरोपी असद पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था।

परिजनों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग (suryapratap murder case Victim Family)

मुख्य आरोपी की मौत की खबर सामने आने के बाद मृतक सूर्या चौहान के परिवार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। परिवार का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। मृतक की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें पूरी तरह संतुष्टि तभी मिलेगी जब मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों ने भी निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग दोहराई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड में फिर कहर बरपाएगा मौसम बारिश आंधी तूफान का अलर्ट

क्या है पूरा मामला? (Suryapratap Murder Case)

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार सूर्या चौहान, जो कक्षा 11 का छात्र था। परिजनों के मुताबिक असद ने सूर्य को घर बुलाया था. उसके साथ आयुष और विक्की भी थे. घर बुलाकर उस पर चाकुओं से हमला किया गया। सूर्या के साथ मौके पर मौजूद उसके दोस्त विक्की ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को असद ने उन्हें बकरीद पर घर बुलाया था. घर पहुंचने पर उसने सूर्या से पूछा कि क्या उसने बकरा हलाल होते देखा है. नहीं कहने पर उसने कहा कि आओ दिखाता हूं. जब सूर्या ने जाने से इनकार किया तो अरशद उसे गालियां देने लगा. जब सूर्या ने गाली का विरोध किया तो उसने उसके पेट में चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुरुआती कार्रवाई में कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी रही।

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई (Surya Chauhan murder case update Law and Order)

हत्याकांड के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। साथ ही सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।

Continue Reading

More in Highlights

To Top