Connect with us
7 soldiers of Indian Army martyred after being hit by avalanche in Arunachal Pradesh

Home / देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर / देश के लिए दुखद खबर, हिमस्खलन की चपेट में आकर भारतीय सेना के 7 जवान शहीद

देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर देश

देश के लिए दुखद खबर, हिमस्खलन की चपेट में आकर भारतीय सेना के 7 जवान शहीद

1 min read

Arunachal Pradesh avalanche: अरुणाचल प्रदेश में सीमावर्ती क्षेत्र के आसपास हिमस्खलन में भारतीय सेना के 7 जवान शहीद

अरूणाचल प्रदेश से समूचे देश के लिए दुखद खबर सामने आ रही है जहां कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हुए भारी हिमस्खलन की चपेट में आकर भारतीय सेना के 7 जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने जवानों की शहादत की पुष्टि करते हुए बताया है कि शहीद जवानों की पार्थिव देह को बर्फ के ढेर से निकाला जा रहा है। बताया गया है कि ये सभी जवान बीते रविवार को अरुणाचल प्रदेश में सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान हुए हिमस्खलन में ये सभी घटनास्थल पर फंस गए थे। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी इन्हें बचाया नहीं जा सका।
(Arunachal Pradesh avalanche)
यह भी पढ़ें– जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए शहीद हुआ उत्तराखण्ड का लाल

बता दें कि इस क्षेत्र में भारतीय सेना की पूर्वी कमान, 1,346 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की निगरानी करती है। जवानों की शहादत की खबर मिलते ही समूचे देश-प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। अभी तक शहीद जवानों के संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
(Arunachal Pradesh avalanche)
यह भी पढ़ें– उत्तराखण्ड: न्यू ईयर से पहले सरहद से आई दुखद खबर, नागालैंड में शहीद हुआ देवभूमि का लाल

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

To Top