Connect with us
Uttarakhand news: weather will change again from 9 February, rain and snowfall alert issued.

Home / SNOWFALL IN UTTARAKHAND / उत्तराखण्ड में 9 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम, बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी

SNOWFALL IN UTTARAKHAND UTTARAKHAND WEATHER

उत्तराखण्ड में 9 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम, बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand Weather Snowfall alert: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश बर्फबारी की संभावना…

तीन दिन धूप खिलने से राहत की सांस लेने वाले राज्यवासियों के लिए मौसम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां.. बुधवार 9 फरवरी से राज्य में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। इस संबंध में मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि 9 और 10 फरवरी को जहां राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं वहीं 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
(Uttarakhand Weather Snowfall alert)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश बर्फबारी का अलर्ट

इतना ही नहीं इस दौरान मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने की संभावना का अलर्ट भी मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। खासतौर पर राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली सहित अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। इस संबंध में देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि 9 एवं 10 फरवरी को राज्य के विभिन्न पर्वतीय जिलों में जहां हल्की से बहुत हल्की बारिश एवं ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है वहीं मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
(Uttarakhand Weather Snowfall alert)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: इन जिलों में भारी बारिश बर्फबारी की आंशका, पर्वतीय रूट पर यात्रा करने से बचें

Continue Reading

More in SNOWFALL IN UTTARAKHAND

To Top