KMOU BUS उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड: रोडवेज के बाद अब केमू ने भी बढ़ाया बसों का किराया, देखिए नई किराया सूची
1 min read
Kemu Bus Fare: पहाड़ का सफर हुआ महंगा,अब केमू ने भी बढाया बसों का किराया, देखिए किराए की नई दरें…
उत्तराखण्ड परिवहन प्राधिकरण द्वारा किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगने के साथ ही यात्रियों की जेबों पर किराए का अतिरिक्त बोझ पड़ने लगा है। रोडवेज के बाद अब केमू ने भी बसों की नई किराया सूची जारी कर दी है, जो सोमवार से लागू हो गई है। बता दें कि बीते रोज आयोजित हुई कुमाऊं मोटर आनर्स यूनियन की बैठक में बसों के नए किराए की दरों पर पदाधिकारियों ने अपनी मुहर लगा दी है। इस संबंध में केमू के चेयरमैन सुरेश डसीला ने बताया कि रविवार को बैठक में किराए की अंतिम दरें तय कर दी गई है। बढ़ा हुआ किराया सोमवार से लागू हो जाएगा।
(Kemu Bus Fare)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: जेब ढीली करने के लिए हो जाएं तैयार, बढ़ गया है रोडवेज और अन्य वाहनों का किराया
आइए जानते हैं हल्द्वानी से विभिन्न क्षेत्रों के लिए केमू की बसों का नया किराया:-
-
- हल्द्वानी से चम्पावत 385 ₹
- हल्द्वानी से लोहाघाट 354 ₹
- हल्द्वानी से भीमताल 60 ₹
- हल्द्वानी से जागेश्वर 275 ₹
- हल्द्वानी से घाट पनार 455 ₹
- हल्द्वानी से अल्मोड़ा 200 ₹
- हल्द्वानी से रानीखेत 195 ₹
- हल्द्वानी से पिथौरागढ़ 450 ₹
- हल्द्वानी से गंगोलीहाट 425 ₹
- हल्द्वानी से भवाली 85 ₹
- हल्द्वानी से बेरीनाग 405 ₹
- हल्द्वानी से डीडीहाट 520 ₹
- हल्द्वानी से मिर्थी 530 ₹
- हल्द्वानी से बागेश्वर (वाया गरुण) 385 ₹
- हल्द्वानी से बागेश्वर (वाया ताकुला) 355 ₹
(Kemu Bus Fare)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
