Connect with us
new Garhwali song joshimath aapda by young singer Anisha Rangad on Joshimath disaster 2023. Joshimath garhwali song 2023

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / जोशीमठ आपदा पर युवा गायिका अनीशा रांगड का दर्द छलका देखिए गीत

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

जोशीमठ आपदा पर युवा गायिका अनीशा रांगड का दर्द छलका देखिए गीत

1 min read

Joshimath garhwali song 2023: गायक केशर पंवार ने निभाई है गीतकार की भूमिका, बेहद मार्मिक शब्दों में लिपिबद्ध किए हैं गीत के बोल, सुनकर आ रहें लोगों की आंखों में आसूं…

जगह-जगह मकानों में पड़ती दरारें, फटती जमीन और भयभीत लोग इस समय ऐसी ही कुछ परिस्थितियों से गुजर रहा है राज्य के चमोली जिले का जोशीमठ शहर। कभी आदि गुरु शंकराचार्य की ध्यान नगरी रहा यह शहर आज अपने अस्तित्व को बचाने की गुहार लगा रहा है। यही कारण है कि जहां अब यह राष्ट्रीय खबरों का हिस्सा बन चुका है वहीं अब उत्तराखंड संगीत जगत भी इसके अस्तित्व को बचाने के लिए अपने मार्मिक गीतों के माध्यम से ‘जोशीमठ में सब कुछ सही है’, का बयान लेने वाली सरकारों को जगाने की कोशिश में जुट गया है। इसी कड़ी में अब युवा गायिका अनिशा रागंड का जोशीमठ आपदा पर एक बेहद मार्मिक गीत रिलीज हो गया है।
(Joshimath garhwali song 2023)
यह भी पढ़ें- साधु-बाबा की शर्त अगर फोड़ दिया इस जोशीमठ में मैंने पानी तो छोड़ना पड़ेगा तुम्हें जोशीमठ

आपको बता दें कि एके फिल्म्स यूट्यूब चैनल के बैनर तले बीते दिनों रिलीज हुए इस गीत के मार्मिक बोल जहां गायक केशर पंवार द्वारा लिखे गए हैं वहीं विरेन्द्र पंवार का बेहद खूबसूरत संगीत लोगों के दिलों तक जोशीमठ की आवाज पहुंचाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रसिद्ध बांसुरी वादक मोहन जोशी की बांसुरी की मार्मिक धुन के साथ इस गीत की मार्मिकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मन को झकझोर देने वाले इस गीत को सुनकर जहां जोशीमठ की पीड़ा का अनुभव कर लोगों की आंखों में आसूं आ रहे हैं वहीं लोग इस मार्मिक गीत द्वारा जोशीमठ आपदा का सटीक वर्णन करने के लिए गायिका अनिशा रागंड और गीतकार केशर पंवार की बेहद प्रशंसा करते हुए कह रहे हैं कि शायद इस गीत को सुनकर सरकारों की बंद आंखें खुल जाए।
(Joshimath garhwali song 2023)

यह भी पढ़ें- हमें फर्क नहीं पड़ता: मचेगी तबाही डूब जाएगा शहर जोशीमठ को अब कोई नहीं बचा सकता

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top