Home / UTTARAKHAND NEWS / उत्तराखण्ड: स्कूलों में अनिवार्य रूप से गाया जाएगा राज्य गीत, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
उत्तराखण्ड: स्कूलों में अनिवार्य रूप से गाया जाएगा राज्य गीत, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
By
1 min read
Uttarakhand State song will be sung in udham Singh Nagar school, Education Department issues order latest news today: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, स्कूलों और सरकारी कार्यक्रमों में होगा उत्तराखंड राज्य गीत का अनिवार्य गायन, आदेश जारी
Uttarakhand State song will be sung in udham Singh Nagar school, Education Department issues order latest news today: उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का सबसे महत्वपूर्ण प्रतीक—राज्य गीत—एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। जी हां … बात हो रही है हेमंत बिष्ट द्वारा रचित ‘उत्तराखंड देवभूमि, मातृभूमि, शत-शत वंदन अभिनंदन’ गीत की, जिसे वर्ष 2016 में उत्तराखंड के राज्य गीत का दर्जा दिया गया था। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार में लागू हुए इस गीत की धुन कुछ समय तक तो जमकर सुनाई दी परंतु सरकार बदलने और समय बीतने के साथ कई सरकारी योजनाओं की तरह राज्य गीत भी धरातल से गायब हो गया।
लंबे समय से सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में इसके सीमित उपयोग को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच अब उधम सिंह नगर का शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। पंतनगर के भंडारी कॉलोनी निवासी हिमांशु पपनै की ओर से सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत के बाद विभाग ने राज्य गीत के अनिवार्य गायन को लेकर कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Pauri Garhwal school news: पौड़ी गढ़वाल में बदल गया सभी स्कूलों के खुलने बंद होने का समय
शिकायत में उठी सांस्कृतिक अस्मिता की चिंता
आपको बता दें कि हिमांशु पपनै ने अपनी शिकायत के माध्यम से कहा कि पूर्व सरकार ने राज्य की विरासत को सहेजने के उद्देश्य से राज्य गीत को आधिकारिक मान्यता दी थी। उनका कहना था कि यह गीत केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि उत्तराखंड की “पहचान, गौरव और सांस्कृतिक चेतना” का वाहक है। लेकिन हाल के वर्षों में विद्यालयों और सरकारी मंचों पर इसका गायन लगभग ना के बराबर रह गया है, जिससे राज्य गीत का महत्व धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। इसी चिंता को देखते हुए उन्होंने इसके नियमित गायन को पुनः सुनिश्चित करने की मांग CM हेल्पलाइन में की गई अपनी शिकायत में उठाई।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand teacher bharti: प्राइमरी स्कूल में होगी 1649 सहायक अध्यापकों की भर्ती
शिकायत के बाद शिक्षा विभाग की त्वरित कार्रवाई 11 नवंबर 2025 को जारी हुआ आदेश
हिमांशु पपनै की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी, उधम सिंह नगर ने 11 नवंबर 2025 को महत्वपूर्ण आदेश जारी किया। इस आदेश में सभी सरकारी, सहायताप्राप्त एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को राज्य गीत के प्रसार को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand school: उत्तराखण्ड मिड डे मील स्कूली बच्चों की थाली से गायब हुआ अंडा
अब इन मंचों पर अनिवार्य होगा उत्तराखंड राज्य गीत
शिक्षा विभाग के आदेश के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं—
सभी सरकारी कार्यक्रमों में राज्य गीत का अनिवार्य गायन किया जाएगा।
सभी स्कूलों में प्रार्थना के बाद सप्ताह में कम से कम दो दिन राज्य गीत गाना अनिवार्य होगा।
दूरदर्शन, आकाशवाणी और डिजिटल मीडिया पर राज्य गीत के नियमित प्रसारण को बढ़ावा दिया जाएगा।
विद्यार्थियों को राज्य गीत सिखाने के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन निर्देशों का उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और राज्य की गौरवशाली पहचान को जीवित रखना है। सीईओ कार्यालय की ओर से कहा गया है कि विद्यालयों में राज्य गीत का नियमित अभ्यास विद्यार्थियों के भीतर सांस्कृतिक जागरूकता, एकता की भावना, और राज्य गौरव को मजबूत करेगा।

सवाल भी उठे—इतने वर्षों तक पालन क्यों नहीं हुआ?
हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी होने के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई है कि जिस राज्य गीत को कई वर्ष पहले आधिकारिक दर्जा मिल चुका था, उसके नियमित गायन को लेकर प्रभावी निगरानी अब तक क्यों नहीं की गई? कई शिक्षकों का मानना है कि स्पष्ट दिशा-निर्देशों की कमी और विभागीय फॉलो-अप न होने के कारण राज्य गीत को वह स्थान नहीं मिल सका जिसकी अपेक्षा की गई थी।
शिकायतकर्ता ने जताया संतोष
हिमांशु पपनै ने विभाग की त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “मेरी इच्छा सिर्फ यह थी कि हमारी सांस्कृतिक पहचान नई पीढ़ी तक पहुंचे। राज्य गीत हमारे इतिहास और अस्मिता का दर्पण है। विभाग ने शिकायत को गंभीरता से लिया, यह प्रशंसनीय कदम है।”
यह भी पढ़ें- अजब-गजब: उत्तराखण्ड रोडवेज के कर्मचारी ही कर रहे बस से डीजल चोरी वीडियो वायरल
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर में एक जमीन के पांच दावेदार जमीन फर्जीवाड़े का खुलासा
1 min read Uttarakhand Land Fraud Case in Haldwani Rudrapur and Kashipur: उत्तराखंड में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30…
Read More
Uttarakhand news: टिहरी में गुलदार ने छत पर पढ़ रही मासूम और सो रही महिला पर किया हमला
1 min read Tehri Garhwal Leopard Attack: टिहरी में गुलदार का बढ़ता आतंक, छत पर पढ़ रही मासूम और सो…
Read More
Uttarakhand news: हल्द्वानी KVM स्कूल में भड़की भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली बिल्डिंग
1 min read KVM School Fire Haldwani: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग, दो बसें और जनरेटर जलकर खाक,…
Read More
Uttarakhand: नगरासू गुरुद्वारा विवाद खत्म: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग, पंजाब के लिए हुए रवाना
1 min read Rudraprayag Nagarasu Gurudwara Nihang News: नगरासू गुरुद्वारा विवाद का अंत: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग,…
Read More
Dehradun accident news today: देहरादून सिटी बस ने 6 लोगों को रौंदा हालत नाज़ुक
1 min read Dehradun road Accident dehradun city bus accident today dehradun accident news today dehradun breaking news today देहरादून…
Read More
Pithoragarh news today पिथौरागढ़ पति और 3 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार महिला हरियाणा में मिली
1 min read Pithoragarh news today kanalichina Pithoragarh news live uttarakhand breaking news today uttarakhand love affair uttarakhand married women…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
