Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Rinku Rana Folk singer tharu: उत्तराखण्ड लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क हादसे में निधन
UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर
Rinku Rana Folk singer tharu: उत्तराखण्ड लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क हादसे में निधन
By
1 min read
Uttarakhand breaking news: Rinku Rana Folk singer tharu died in road Accident nanakmatta: सड़क हादसे में थारू जनजाति की लोक गायिका रिंकू राणा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Uttarakhand breaking news: Rinku Rana Folk singer tharu died in road Accident nanakmatta: समूचे उत्तराखंड के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी दुखद खबर राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है, जहां थारू जनजाति समाज की जानी-मानी लोक गायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही उनके प्रशंसकों और पूरे जनजातीय समाज में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार रिंकू राणा, जो उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता के ग्राम कल्याणपुर नोगजा की निवासी थीं, अपनी भतीजी जिया राणा के साथ किसी कार्य से सितारगंज के सिसौना क्षेत्र गई हुई थीं। घर लौटते समय नानकमत्ता क्षेत्र के बिछपुरी के पास उनकी स्कूटी की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्राली से हो गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि वह बुरी तरह घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर फैलते ही उनके घर और अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुटने लगी। परिवार और प्रशंसकों के बीच गहरा दुख और स्तब्धता का माहौल है।
बताया जा रहा है कि रिंकू राणा अपने पीछे एक बेटे को छोड़ गई हैं। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं जनजातीय समाज के लोगों का कहना है कि उनकी आवाज ने वर्षों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नई ऊर्जा भरी और लोक संस्कृति को पहचान दिलाई।
आपको बता दें कि रिंकू राणा विशेष रूप से थारू जनजाति के पारंपरिक गीतों के लिए जानी जाती थीं। खासकर होली के अवसर पर उनके गीतों से कार्यक्रमों में अलग ही रंग जम जाता था। हाल ही में होली मिलन कार्यक्रमों में उन्होंने कई मंचों पर प्रस्तुति देकर श्रोताओं का दिल जीत लिया था।
एक मार्मिक संयोग यह भी बताया जा रहा है कि दुर्घटना से एक दिन पहले ही उनका नया गीत जारी हुआ था। सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही इस गीत को लोगों का खासा प्यार मिला और कुछ ही समय में सैकड़ों लोग इसे पसंद कर चुके थे। उनके निधन के बाद अब प्रशंसक उसी गीत को बार-बार सुनकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बताते चलें कि लोकगायिका रिंकू राणा की पहचान केवल खटीमा, नानकमत्ता और सितारगंज तक सीमित नहीं थी। उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में भी उन्हें लोक गायन के लिए आमंत्रित किया जाता था। जागरण, सांस्कृतिक समारोह और त्योहारों के आयोजनों में उनकी उपस्थिति कार्यक्रम की पहचान बन जाती थी।
लोक गायिका के निधन पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने इसे जनजातीय संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
यह भी पढ़ें- YouTuber anurag dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल का विडियो वायरल, मम्मी पापा को बताया जिम्मेदार
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Tehri Ketan murder case: केतन हत्याकांड में बड़ा मोड़, मेडिकल रिपोर्ट के बाद मृतक समेत दो पर केस
1 min read |Tehri Garhwal Ketan Lal Murder Case Update| Uttarakhand breaking news today|हाईकोर्ट के आदेश के बाद टिहरी केतन…
Read More
Nainital news: हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर बड़ा हादसा, टक्कर के बाद खाई में समाई कार और बुलेट
1 min read |Nainital Accident News| नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा: भुजियाघाट के पास कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर,…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
