Connect with us
Uttarakhand news: army jawan Rahul Kumar of Munger Bihar who was martyred in Joshimath disaster rescue. Rahul Kumar Joshimath disaster rescue

उत्तराखण्ड

Rahul Kumar Bihar martyred: जोशीमठ आपदा बचाव कार्य में शहीद हुआ जवान

Rahul Kumar Joshimath disaster rescue: जोशीमठ में बचाव एवं राहत कार्यों में जुटा था सेना का जवान राहुल, बर्फीले भूस्खलन की चपेट में आकर हुआ शहीद, तीन साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया…

राज्य के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां बर्फीले भूस्खलन की चपेट में आने से भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे मूल रूप से बिहार के मुंगेर क्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं उनके पैतृक गांव सहित समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी शहादत की खबर सुनकर जहां उनकी पत्नी बेसुध हो गई है वहीं तीन वर्षीय मासूम पुत्र के सिर से पिता का साया उठ गया है।
(Rahul Kumar Joshimath disaster rescue)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का जवान जम्मू कश्मीर में हुआ शहीद खबर लगते ही क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के मुंगेर क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी राहुल कुमार भारतीय सेना में कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती उत्तराखण्ड के चमोली जिले में थी। जहां वह जोशीमठ में आपदा बचाव व राहत कार्य में अपने साथियों के साथ जुटे हुए थे। इसी दौरान बर्फ के भूस्खलन की चपेट में आने से वह शहीद हो गए। अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक राहुल कुमार की शादी वर्ष 2018 में बांका जिला के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चकमाडीह में हुई थी। शहीद राहुल अपने पीछे 3 वर्षीय पुत्र और पत्नी सहित भरे-पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए है।
(Rahul Kumar Joshimath disaster rescue)

यह भी पढ़ें- देश के लिए दुखद खबर: बार्डर पर शहीद हुए सेना के तीन जवान, दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!