Connect with us
didihat Pithoragarh heera devi died in bike accident her maternal home khatima road uttarakhand latest news today
फोटो सोशल मीडिया heera devi Khatima bike accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Khatima bike accident: पहाड़ से अपने मायके खटीमा आई महिला की बाइक हादसे में गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

Khatima bike accident: पहाड़ से अपने मायके खटीमा आई महिला की बाइक हादसे में गई जिंदगी

1 min read

didihat Pithoragarh heera devi died in bike accident her maternal home khatima road uttarakhand latest news today: भाइयों से मिलने आई बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में गई जिंदगी, परिजनो मे मचा कोहराम…

didihat Pithoragarh heera devi died in bike accident her maternal home khatima road uttarakhand latest news today: : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ पर अपने भाई से मिलकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला को अज्ञात बाइक ने जबरदस्त टक्कर मारी जिसके चलते महिला की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से बुर्जुग महिला के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है वहीं उनके परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़ें- Dehradun accident news: देहरादून जोमेटो कर्मचारी की बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर बेटे की गई जिंदगी

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम khatima latest news road Accident today

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट रणगांव चीला हांचिला की निवासी 65 वर्षीय हीरा देवी पत्नी त्रिलोक सिंह दीपावली में अपने भाइयों के घर उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के टिगरी गई हुई थी। वहीं बीते रविवार 16 नवंबर को हीरा देवी को अपने पुत्र के साथ पिथौरागढ़ लौटना था। लेकिन हीरा देवी पिथौरागढ़ लौटने से पहले बीते शनिवार की शाम अपने एक भाई के परिजनों को मिलकर पैदल लौट रही थी।

तभी इस दौरान जैसे ही हीरा देवी टिगरी चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करने के लिए सड़क पार करने लगी तो सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे मे हीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। मगर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताते चले मृतका महिला के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। जिनमें से एक पुत्र राजस्थान में नौकरी करता है। पुलिस प्रशासन ने महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें- Bus Accident Madinah भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस डीजल टैंकर से टकराईं, 42 हज यात्री जिंदा जले स‌ऊदी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top