Connect with us
marriage vehicle fell into ditch in gairsain chamoli road today 8 barati injured wedding uttarakhand latest news today
फोटो सोशल मीडिया Gairsain chamoli marriage accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Chamoli marriage accident: चमोली गैरसैंण में बरात की गाड़ी खाई में गिरी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT गैरसैंण

Chamoli marriage accident: चमोली गैरसैंण में बरात की गाड़ी खाई में गिरी

1 min read

marriage vehicle fell into ditch in gairsain chamoli road today 8 barati injured wedding uttarakhand latest news today: गैरसैंण में दर्दनाक हादसा: बारातियों से भरी इको 30 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो बाराती‌ गंभीर, हायर सेंटर रेफर 

marriage vehicle fell into ditch in gairsain chamoli road today 8 barati injured wedding uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां गैरसैंण नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को बारातियों को लेकर जा रही एक इको वाहन संकरी सड़क पर बस को पास देते हुए अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

इस भीषण में वाहन में मौजूद सभी आठ बाराती घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाल अस्पताल ले गए। इस घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं शादी की सारी खुशियां भी मातम में तब्दील हो गई है।
यह भी पढ़ें- Nainital news: नैनीताल में शादी से 20 दिन पहले होने वाली दुल्हन प्रेमी संग फरार

बस को पास देने के दौरान संतुलन बिगड़ने से हादसा Gairsain chamoli marriage accident news today

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह भयावह हादसा वार्ड संख्या–06 के धुनारघाट स्थान पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क संकरी होने के कारण बस और इको वाहन एक-दूसरे को पास दे रहे थे। इसी दौरान बस के पिछले हिस्से से हल्की टक्कर लगते ही इको अचानक साइड से फिसली और करीब 30 मीटर नीचे जा गिरी। वाहन नोगांव (पंचाली) से फर्कण्डे गांव बारात में जा रहा था। जबकि केएमओ कंपनी की बस कर्णप्रयाग से रामनगर की ओर जा रही थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर सभी घायलों को खाई से सड़क तक लाने में मदद की। तत्पश्चात 108 एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण पहुँचाया गया।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh scooty accident: पिथौरागढ़ डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर SBI निदेशक की गई जिंदगी

दो महिला बाराती गंभीर, श्रीनगर रेफर gairsain chamoli road Accident today

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्जुन रावत के मुताबिक, ड्राइवर समेत छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि पूजा (29 वर्ष) और कविता (23 वर्ष) को गंभीर चोटें आने के कारण बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के हायर सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाली गैरसैंण के एसआई सुमित बंदूनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन बारातियों को लेकर नोगांव से फर्कण्डे जा रहा था। धुनारघाट में बस से साइड लेते समय इको का नियंत्रण बिगड़ा और यह खाई में गिर गई। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है और घटना से संबंधित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गंभीर रूप से घायल

कविता, पुत्री पुष्कर सिंह (उम्र 23 वर्ष)
पूजा, पत्नी केदार सिंह (उम्र 29 वर्ष)
सामान्य रूप से घायल
संगीता, पुत्री जवाहर सिंह (18 वर्ष)
दीपा, पत्नी भुवन सिंह (30 वर्ष)
रोशनी, पत्नी राकेश (30 वर्ष)
प्रीति, पुत्री जवाहर सिंह (20 वर्ष)
रविंद्र बिष्ट, पुत्र पुष्कर सिंह (19 वर्ष)
प्रताप सिंह, पुत्र जमन सिंह (30 वर्ष) — ड्राइवर
यह भी पढ़ें- Haridwar roadways accident: हरिद्वार चलती रोडवेज बस से गिरा यात्री चली ग‌ई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top