UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़
Pithoragarh bolero accident: पिथौरागढ़ कृषि विभाग की बोलेरो गिरी गहरी खाई में चालक की गई जिंदगी
1 min read
Pithoragarh Agriculture Department Bolero accident, driver Kamal Bhandari died jakhpuran road uttarakhand latest news today पिथौरागढ़ में भयावह सड़क हादसा, 700 मीटर खाई में गिरा कृषि विभाग का बोलेरो वाहन, चालक की मौत—पाँच घंटे चला रेस्क्यू
Pithoragarh Agriculture Department Bolero accident, driver Kamal Bhandari died jakhpuran road uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड में भयावह सड़क दुर्घटनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तो शायद ही ऐसा कोई दिन व्यतीत होता होगा जब राज्य के किसी ना किसी हिस्से से भीषण सड़क हादसे की दुखद खबरें सुनने को ना मिलती हों।
दर्दनाक सड़क हादसे की ऐसी ही एक बेहद हृदयविदारक खबर आज राज्य के सीमांत पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां जाखपुरान–मेलडुंगरी मोटर मार्ग पर मेलगू के पास बीते सोमवार को कृषि विभाग का एक अनुबंधित बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि हादसे के वक्त मृतक चालक ड्यूटी पर जा रहा था। घटना इतनी भयावह थी कि पुलिस और एसडीआरएफ को शव निकालने में लगभग पाँच घंटे लग गए।
यह भी पढ़ें- Bus Accident Madinah भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस डीजल टैंकर से टकराईं, 42 हज यात्री जिंदा जले सऊदी
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो कृषि विभाग में थी अनुबंधित, गांव से वाहन लेकर ड्यूटी के लिए जा रहा था चालक तभी हो गया भयावह हादसा Pithoragarh bolero accident news today
अभी तक मिल रही है जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के रोड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय कमल भंडारी पुत्र गोपाल सिंह, कृषि विभाग के लिए अनुबंधित बोलेरो चलाते थे। बोलेरो (UK 05 D 4400) वाहन प्रमोद ओझा के नाम से पंजीकृत है। बताया गया है कि रोज की तरह बीते सोमवार सुबह भी कमल वाहन लेकर गांव से ड्यूटी के लिए निकले थे, जैसे ही वो जाखपुरान-मेलडुंगरी मोटर मार्ग पर मेलगू के समीप पहुंचे तो एकाएक अचानक वाहन का नियंत्रण खो गया और बोलेरो गहरी खाई में जा समाई।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh news: पिथौरागढ़ धारचूला में घास काटने गई महिला पर गिरा बोल्डर चली गई जिंदगी
5 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, पुलिस एसडीआरएफ को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत Pithoragarh accident news today
हादसे की सूचना आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। सूचना के बाद ऐंचोली चौकी प्रभारी कमलेश जोशी की अगुवाई में पुलिस, फायर, राजस्व और एसडीआरएफ टीमें मौके पर पहुँचीं। कठिन भू-भाग और खाई की गहराई के बावजूद जवान नीचे उतरे, लेकिन तब तक कमल की जान जा चुकी थी।
इस संबंध में पिथौरागढ़ कोतवाली प्रभारी ललित मोहन जोशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कमल अपने घर रोड़ागांव से निकले थे और दुर्घटनास्थल उनके घर से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित है। यह इलाका बेहद सुनसान है, जिससे रेस्क्यू और भी चुनौतीपूर्ण रहा। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच अभी जारी है।
यह भी पढ़ें- Dehradun accident news: देहरादून जोमेटो कर्मचारी की बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर बेटे की गई जिंदगी
परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे कमल, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Pithoragarh latest news today
इस भयावह सड़क हादसे ने मृतक चालक कमल भंडारी के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। कमल अपने पीछे पत्नी, दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा लगभग 17 वर्ष का है, जबकि छोटा करीब 15 वर्ष का। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और बच्चों की स्थिति भी बेहद खराब है। हादसे से उनके गांव में भी कोहराम मचा हुआ है।
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक कमल अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जाखपुरान–मेलडुंगरी मार्ग पर कई मोड़ बेहद खतरनाक हैं, जहाँ पहले भी हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने सड़क पर सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग उठाई है।
यह भी पढ़ें- Khatima bike accident: पहाड़ से अपने मायके खटीमा आई महिला की बाइक हादसे में गई जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
