Connect with us
Uttarakhand news: army Assam rifles Soldier pushkar Singh of didihat Pithoragarh missing during duty. Missing Pushkar Singh Army

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड का जवान ड्यूटी के दौरान लापता परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखंड का जवान ड्यूटी के दौरान लापता परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

1 min read

Missing Pushkar Singh Army: भारतीय सेना की 32 असम राइफल्स में तैनात था लापता जवान, 5 दिन से कोई खबर नहीं….

असम से समूचे प्रदेश के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां ड्यूटी में तैनात भारतीय सेना की 32 असम राइफल्स का एक जवान ड्यूटी के दौरान एकाएक लापता हो गया है। लापता जवान की पहचान पुष्कर सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले थे। जवान के एकाएक लापता होने की खबर से उनके परिवार में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया है। जवान के एकाएक लापता होने की खबर से व्यथित परिजनों ने अब पत्र लिखकर शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
Missing Pushkar Singh Army
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: छुट्टियों पर अपने घर आ रहा आइटीबीपी का जवान हुआ लापता परिजनों में हड़कंप

इस संबंध में लापता जवान पुष्कर सिंह की पत्नी आशा देवी ने पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर बताया है कि वह मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील के जौरासी क्षेत्र के नाखोली गांव की रहने वाली है। उनके पति पुष्कर सेना की 32 असम राइफल्स में कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती हाफलोंग असम में थी। बीते 24 म‌ई को जब वह अपनी ई कंपनी से बटालियन हेडक्वार्टर हाफलोंग जा रहे थे तो चार्ली कंपनी महूर नामक स्थान से एकाएक लापता हो गए। उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। बता दें कि पुष्कर से संपर्क ना होने पर जब आशा ने असम राइफल्स के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने भी इस संबंध में कोई स्पष्ट जबाव नहीं दिया। जिससे परिजनों की चिंता और भी अधिक बढ़ गई। आशा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए लापता जवान का पता लगाने की मांग अपने पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से की है।
(Missing Pushkar Singh Army)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: इस पर्वतीय जिले में प्रेम जाल में फंस कर युवतियां हो रही लापता कुल 64 मामले दर्ज

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top