Connect with us
Uttarakhand: Pankaj badeti of kapkot Bageshwar became a lieutenant in army, passing out from IMA Dehradun. ima passing out parade 2023

IMA DEHRADUN

उत्तराखण्ड: कपकोट के पंकज ने बढ़ाया मान, बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, पिता है नायब सूबेदार

ima passing out parade 2023: सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं पंकज, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से उत्तीर्ण की है इंटरमीडिएट की परीक्षा….

उत्तराखण्ड के होनहार वाशिंदे भारतीय सेना में उच्च पदों पर पदस्थ होकर न सिर्फ अपने सपनों को साकार कर रहे हैं बल्कि अपनी इन अभूतपूर्व उपलब्धियों से समूचे प्रदेश को गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहे हैं। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले के कपकोट विकासखंड के बड़ेत गांव निवासी पंकज बड़ती की, जो बीते शनिवार को आईएमए देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान भारतीय सेना में सम्मिलित हुए हैं। पंकज की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है।
(ima passing out parade 2023)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: सेना में लेफ्टिनेंट बने दीपक बीते वर्ष हुआ था पिता का निधन आमा ने पहनाई सेना की कैप

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले के कपकोट विकासखंड के बड़ेत गांव निवासी पंकज बड़ती भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। आपको बता दें एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले पंकज के दादा स्व. मोहन सिंह जहां असम राइफल्स में तैनात थे वहीं उनके पिता मान सिंह असम राइफल्स में नायब सूबेदार है तथा उनके चाचा आनंद सिंह और चचेरे भाई राजेंद्र सिंह भी असम राइफल्स में हैं। इतना ही नहीं उनके ताऊ स्व. विशन सिंह भी असम राइफल्स में रहे हैं। बता दें कि अपनी प्रारम्भिक शिक्षा कपकोट से प्राप्त करने वाले पंकज ने छठी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से की है। तदोपरांत उन्होंने एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी से 2019 में बीएससी और 2021 में एमएससी की डिग्री हासिल करने के उपरांत वर्ष 2022 में उन्होंने सीडीएस की प्रवेश परीक्षा पास की। जिसके बाद डेढ़ साल के कठिन प्रशिक्षण के बाद शनिवार को वह सेना का अंग बन गए। इस दौरान पासिंग आउट परेड में मौजूद उनके पिता मान सिंह और माता उमा देवी ने उनके कंधों पर सितारे सजाकर उन्हें सेना को समर्पित किया।
(ima passing out parade 2023)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: छाना गांव के हेमराज बिष्ट बने सेना में अफसर, IMA देहरादून से हुए पास आउट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in IMA DEHRADUN

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!