Connect with us
Karan Bisht army Lieutenant almora IMA dehradun
फोटो सोशल मीडिया Karan Bisht army Lieutenant

Home / IMA DEHRADUN / बधाई:अल्मोड़ा के करन सिंह बिष्ट भारतीय सेना मे बने लेफ्टिनेंट, बढ़ाया परिजनों का मान

IMA DEHRADUN अल्मोड़ा

बधाई:अल्मोड़ा के करन सिंह बिष्ट भारतीय सेना मे बने लेफ्टिनेंट, बढ़ाया परिजनों का मान

1 min read

Karan Bisht army Lieutenant : अल्मोड़ा के करन सिंह बिष्ट भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट पद पर चयनित, बढ़ाया परिजनों का मान…..

Karan Bisht army Lieutenant: उत्तराखंड के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है वह विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत, लगन व प्रतिभा के दम पर सफलता के नए-नए आयामों को छू रहे हैं इसके साथ ही अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम भी रोशन कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि यहां के बहुत सारे युवा भारतीय सेना , जल सेना, नौसेना, वायु सेना में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत है जो देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान तो दे ही रहे है लेकिन इसके अलावा प्रदेश के कुछ युवा यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर विशेष उपलब्धि भी हासिल कर रहे हैं जो समाज मे बदलाव लाकर अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते जा रहे है। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जो किसी विशिष्ट क्षेत्र में अपनी मेहनत के जरिए पहचान बना रहे है। आज हम आपको अल्मोड़ा जिले के करन सिंह बिष्ट से रूबरू करवाने वाले हैं जो भारतीय सेना में अफसर बने हैं।
यह भी पढ़ें- बधाई: उत्तरकाशी के शुभम नेगी बने सेना में लेफ्टिनेंट IMA से पास‌आउट होकर बढ़ाया परिजनों का मान

Karan Bisht almora ima dehradun बता दें अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक की तहसील भनोली के दशौला बड़ियार गांव के निवासी करन सिंह बिष्ट भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुए हैं। दरअसल करन को बचपन से एडवेंचर और सेना में जाने का जुनून था जिसके चलते उनकी शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल देहरादून से हुई। इतना ही नहीं बल्कि करन ने भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए जी तोड़ मेहनत की और वर्ष 2021 में अपने पहले प्रयास में एनडीए क्वालीफाई किया और अब लेफ्टिनेंट बन अपने क्षेत्र समेत समस्त परिजनों का मान बढ़ाया है। बताते चलें करन के पिता कैलाश सिंह बिष्ट भारतीय सेना में सूबेदार के पद अपनी सेवाएं दे चुके हैं। करन की माता तारा बिष्ट अपने बेटे की इस विशेष उपलब्धि से बेहद प्रसन्न है। करन की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- बधाई: पिथौरागढ़ के प्रियांशु खर्कवाल बने सेना में अफसर, IMA देहरादून से हुए पास आउट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in IMA DEHRADUN

To Top