Uttarakhand election SIR News: दूसरे राज्यों से विवाह कर उत्तराखंड आई बेटियों को लाने होंगे मायके से कागज, दिसंबर या जनवरी में शुरू हो सकता है चुनाव आयोग का एसआईआर…
Uttarakhand Brides married from other states bring their papers; Election SIR may start from December latest news today: उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से विवाह कर आई बेटियों के लिए चुनाव आयोग की ओर से एक जरूरी खबर सामने आ रही है। दरअसल दूसरे राज्यो से आई बेटियों को मतदाता सूची में अपना वोट बचाए रखने के लिए मायके से कागज लाना जरूरी रखा गया है। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड की मतदाता सूची अभी फ्रिज ना होने के कारण वोटर लिस्ट में नाम पता आदि बदलाव कराए जा सकते हैं। जिसके लिए चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर दिसंबर या जनवरी में प्रदेश में शुरू होने जा रहा है।
यह भी पढ़े :Harish Rawat voter list nikay chunav: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम मतदाता सूची से गायब
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2003 में उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची की वेबसाइट जारी की है। इस सूची में दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में 2003 के बाद विवाह कर आई बेटियों को SIR ( Special Inquiry Report) के लिए अपने मायके से कागज लाने अनिवार्य रखे गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि निर्वाचन विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने 2003 की वोटर लिस्ट जारी की है उस वक्त जिनका वोट वहाँ था उन्हें अपने वोटर लिस्ट की जानकारी एसआईआर मे देनी होगी। वहीं जिनका वोट वहां नहीं था उन्हें अपने माता-पिता के संबंधित राज्य के 2003 के वोट की जानकारी यहां एसआईआर फॉर्म में देनी होगी। क्योंकि उत्तराखंड में सभी का एसआईआर शुरू होने वाला है इसलिए पहले से कागज तैयार रखे।
यहाँ करें वोटर लिस्ट में संशोधन ( Uttarakhand voter list Amendment)
एसआई (Special Inquiry Report ) शुरू होने के दौरान मतदाता सूची फ्रीज हो जाएगी। हालांकि वर्तमान में उत्तराखंड की मतदाता सूची में नाम पता विधानसभा क्षेत्र आदि में संशोधन किया जा सकता है। यदि आप भी वोटर लिस्ट में संशोधन करवाना चाहते हैं तो voters. eci. gov. in पर जाकर मतदाता सूची में संशोधन करा सकते हैं। लेकिन शर्त यह है कि इसके लिए आपको अपना आधार नंबर देना होगा जिस पर ओटीपी आएगा उसी के बाद संशोधन संभव हो पाएगा।
दो जगह है वोट तो तुरंत हटवा लें ( Uttarakhand voter list)
यदि उत्तराखंड में आपका वोट दो जगह पर है तो उसे तुरंत हटवा ले। इसके लिए अपने बीएलओ से सम्पर्क कर सकते है। एसआईआर शुरू होने के बाद ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी होंगे जिनके दो जगह नाम है इसके लिए उन्हें एसडीएम के समक्ष पहुंचकर अपना जवाब देना होगा।