Connect with us
Lokesh Bisht Almora Lieutenant
लेफ्टिनेंट लोकेश बिष्ट, फोटो - सोशल मीडिया

Home / IMA DEHRADUN / बधाई: अल्मोड़ा के लोकेश बिष्ट बने लेफ्टिनेंट, सीडीएस परीक्षा में देश में हासिल की थी 15वीं रैंक

IMA DEHRADUN अल्मोड़ा

बधाई: अल्मोड़ा के लोकेश बिष्ट बने लेफ्टिनेंट, सीडीएस परीक्षा में देश में हासिल की थी 15वीं रैंक

1 min read

Lokesh Bisht Almora Lieutenant: सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं लोकेश, आईएमए देहरादून से हुए पास‌आउट, भारतीय सेना की 8 जाट रेजीमेंट में बने लेफ्टिनेंट…

Lokesh Bisht Almora Lieutenant
गौरतलब है कि बीते शनिवार को देहरादून के आईएमए की पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के कई युवाओ ने लेफ्टिनेंट बन अपने परिवार तथा राज्य का गौरव बढ़ाया है। ऐसे ही एक होनहार युवा से हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है जी हां हम बात कर रहे हैं अल्मोड़ा जिले के पोखरखाली निवासी लोकेश बिष्ट की। जो कमीशन हासिल कर 8 जाट रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। बता दें कि लोकेश बिष्ट भैसियाछाना ब्लॉक के काफलीखेत के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- चमोली के अशीष बिष्ट ने पिता को खोया लेकिन नहीं खोया होंसला, भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

बताते चलें कि लोकेश की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा कूर्माचल एकेडमी अल्मोड़ा से पूर्ण हुई है। इसके बाद दिल्ली विश्व विद्यालय से बीएससी ऑनर्स गणित विषय से उत्तीर्ण की। बीएससी की पढ़ाई करने के बाद लोकेश सीडीएस की तैयारी में जुट गए और सीडीएस की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 15 वी रैंक हासिल कर 6 जनवरी 2023 को आइएमए देहरादून में ज्वाइन किया। लोकेश बिष्ट के पिता केसर सिंह बिष्ट उधमसिंह नगर जिले में सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं वहीं उनकी माता गृहणी हैं। वर्तमान में लोकेश का परिवार पूर्वी पोखरखाली अल्मोड़ा में रहता है। लोकेश की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोकेश के दो ताऊ भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बेटे की पासिंग आउट परेड में शामिल होकर पिता केसर सिंह बिष्ट गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Harsh Chauhan Leftinent Pauri Garhwal IMA dehradun: पौड़ी गढ़वाल के हर्ष चौहान बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in IMA DEHRADUN

To Top