Connect with us
bride missing before marriage in Pithoragarh groom to marry sister-in-law wedding uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Pithoragarh marriage bride missing)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh marriage news: पिथौरागढ़ में शादी से एक दिन पहले दुल्हन फरार, साली संग फेरे लेगा दूल्हा

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh marriage news: पिथौरागढ़ में शादी से एक दिन पहले दुल्हन फरार, साली संग फेरे लेगा दूल्हा

1 min read

Pithoragarh marriage bride missing  : हल्दी मेहंदी की रस्में निभाकर दुल्हन शादी से एक दिन पहले हुई फरार, अब मंडप में दूल्हा साली संग लेगा सात फेरे.. 

bride missing before marriage in Pithoragarh groom to marry sister-in-law wedding uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर हल्दी मेहंदी की रस्म निभाने के बाद अचानक से दुल्हन कहीं फरार हो गई। बताया जा रहा है कि आज शनिवार को दूल्हा दुल्हन विवाह के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही दुल्हन दूल्हे को शादी के मंडप मे अकेला छोड़ गई। हैरानी की बात तो यह है कि अब दुल्हन की जगह उसकी छोटी बहन के साथ दूल्हा विवाह रचाएगा।

यह भी पढ़े :Nainital news: नैनीताल में शादी से 20 दिन पहले होने वाली दुल्हन प्रेमी संग फरार

Pithoragarh marriage news today: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के एक गांव की निवासी 25 वर्षीय युवती का विवाह जिले के ही एक युवक के साथ तय हुआ था। आज शनिवार को दोनों की शादी होने थी। जिसके चलते शादी से पहले बीते शुक्रवार को वर वधु पक्ष के लोगों ने विधि पूर्वक गणेश पूजन भी कर लिया था। इतना ही नहीं बल्कि शुक्रवार को ही दुल्हन को हल्दी और मेहंदी लग चुकी थी। हैरानी की बात तो यह है कि मेहंदी की रस्म के बाद दुल्हन घर से अचानक गायब हो गई जिससे शादी में पहुंचे मेहमानों में हड़कंप मच गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दुल्हन को तमाम जगह खोजा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

दुल्हन हुई शादी से पहले फरार, छोटी बहन हुई मंडप मे बैठने को तैयार ( pithoragarh news update) 

दुल्हन के फरार होने की सूचना जैसे ही दूल्हे पक्ष के लोगों को मिली तो उनके होश उड़ गए। घटना के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के सामने अपनी छोटी बेटी की शादी कराने का प्रस्ताव रखा। जिस पर दूल्हा पक्ष के लोग सहमत हो गए वही आज शनिवार को दोनों की शादी संपन्न कराई जाएगी। बताते चले दुल्हन कहां है इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। जानकारी मिली है कि दुल्हन दिल्ली में काम करती है, जो एक सप्ताह पहले ही गांव आई थी और भागने के बाद से उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। दुल्हन की छोटी बहन के विवाह के निर्णय के बाद शुक्रवार की शाम दोनों पक्षों ने मेहंदी आदि वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top