Connect with us
Nainital Bareilly highway car accident
फोटो: सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रही कार बनी आग का गोला 8 लोग जिंदा जले

उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रही कार बनी आग का गोला 8 लोग जिंदा जले

1 min read

Bareilly Nainital Car Accident: जिंदा जलाए कार में सवार सभी आठ लोग, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल, मौके पर मिले केवल कंकाल…

Bareilly Nainital Car Accident
नैनीताल बरेली हाइवे से एक भयावह सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है जहां भोजीपुरा में डंपर और शादी से लौट रही कार में एकाएक भयंकर टक्कर हो जाने से न केवल दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई बल्कि कार में सवार आठ लोग भी जिंदा जल गए। हालांकि डंपर चालक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त कार शादी समारोह के लिए बुक की गई थी। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची दमकल और पुलिस विभाग की टीमों ने किसी तरह आग पर काबू पाया तो कार के अंदर सीटों पर केवल कंकाल ही थे। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: लापता फॉरेस्ट रेंजर की पत्नी ऑटो में बैठकर ढूंढ रही हैं पति को, भटक रही दर-दर

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक नैनीताल हाईवे पर एक अर्टिगा कार बरेली से बहेड़ी की तरफ जा रही थी। बताया गया है कि जैसे ही कार भोजीपुरा के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करती हुई दूसरी तरफ चली गई और सामने से तेज रफ्तार आ रही डंपर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर और कार में भयानक आग लग गई। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि किसी को भी कार से निकलने का अवसर नहीं मिला। सेवन सीटर अर्टिगा कार में सवार सभी आठ लोग जिंदा जल गए। पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त कार बहेड़ी के रामलीला मोहल्ला के रहने वाले सुमित गुप्ता की है। इस कार को नारायण नगला गांव के फुरकान ने बुक किया था।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: रोडवेज बस हुई दुर्घटनाग्रस्त चालक ने मौके पर तोड़ा दम अन्य यात्री घायल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top