Connect with us
Haridwar Bus accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: रोडवेज बस हुई दुर्घटनाग्रस्त चालक ने मौके पर तोड़ा दम अन्य यात्री घायल

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: रोडवेज बस हुई दुर्घटनाग्रस्त चालक ने मौके पर तोड़ा दम अन्य यात्री घायल

1 min read

Haridwar Bus accident News: दुर्घटनाग्रस्त होकर सिलिंडर से भरे ट्रक में जा घुसी बस, यात्रियों में मच गई चीख पुकार….

Haridwar Bus accident News
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। आज फिर राज्य के हरिद्वार जिले से एक भयावह सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है जहां रूड़की में एक रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से जहां बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई वहीं बस चालक ने मौके पर ही दम तोड दिया ‌। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस के भीतर से निकाले घायल यात्रियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड जवान की सड़क हादसे में गई जिंदगी परिवार में कोहराम

Haridwar Bus accident News
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहारनपुर के छुटमलपुर डिपो की एक रोडवेज बस यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही थी। बताया गया है कि जैसे ही बस रूड़की क्षेत्र के नंदा कॉलोनी के सामने नगला इमरती बाईपास के पास पहुंची तो आगे चल रहे सिलिंडर से भरे ट्रक से टकरा गई, जिससे बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते बस ट्रक में जा घुसी। बताया जा रहा है कि यह हादसा ट्रक चालक के अचानक ब्रेक मारने से हुआ है। हादसे के वक्त बस में 35 यात्री सवार थे। जिनमें से चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार क‌ई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक चालक की पहचान मोहकम सिंह पुत्र निगर सिंह निवासी किशनपुर, थाना गंगोह जिला सहारनपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पुलिस में तैनात हैड कांस्टेबल गीतांजलि ने तोड़ दिया दम दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top