Connect with us
Baleno Inder Arya Song

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / गुलाबी शरारा के बाद गायक इंदर आर्य का बलेनो रिलीज होते ही छा गया भावना और पवन आए नजर…

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

गुलाबी शरारा के बाद गायक इंदर आर्य का बलेनो रिलीज होते ही छा गया भावना और पवन आए नजर…

1 min read

Baleno Inder Arya Song: युवा गायक इंदर आर्य का एक और खूबसूरत गीत बलेनो हुआ रिलीज़, लोगों को आ रहा काफी पसंद….

Baleno Inder Arya Song
अपने सुप्रसिद्ध प्रसिद्ध गीत गुलाबी शरारा पर उत्तराखंड के साथ ही देश विदेश के लोगों को थिरकने को मजबूर करने वाले युवा गायक इंदर आर्य आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। युवा गायक इंदर आर्य का एक और खूबसूरत गीत “बलेनो”, बीते रोज ब्लू रेड प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हो गया है। गुलाबी शरारा की तरह ही गायक इंदर आर्य का यह गीत भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज एक दिन के भीतर ही इसे एक लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। सबसे खास बात तो यह है कि गीत के विडियो में पहाड़ की युवा अदाकारा भावना कांडपाल, एवं कुमाऊंनी हास्य कलाकार पवन पहाड़ी के शानदार अभिनय ने एक बार फिर लोगों के दिलों को छू लिया है।
यह भी पढ़ें- इंदर आर्य: कभी होटल में करते थे शेफ की नौकरी, गुलाबी शरारा ने दिलाई देश विदेश में पहचान

आपको बता दें कि युवा गायक इंदर आर्य के इस नए कुमाऊंनी गीत को जहां दीपक पुल्स ने लिपिबद्ध किया है वहीं गीत को रोहित भंडारी के मनमोहक संगीत ने भी काफी कर्णप्रिय बना दिया है। गीत की रिकार्डिंग हल्द्वानी के पीके स्टूडियो में की गई है। इस गीत को अपने शब्दों में पिरोने वाले दीपक पुल्स ने ही निर्देशक की भूमिका भी निभाई है। बताते चलें कि इस खूबसूरत गीत की शूटिंग अल्मोड़ा की हसीन वादियों के बीच दन्या एवं काफलीखान में की गई है। कुल मिलाकर पहाड़ की हसीन वादियों की खूबसूरती बयां करते हुए यह गीत न केवल लोगों को पहाड़ के खूबसूरत स्थलों की याद दिला रहा है बल्कि गीत के बोल उनकी जुबां पर भी खुद-ब-खुद आने लगे हैं। बताते चलें कि पवन पहाड़ी इस गीत में एक फौजी युवक का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इंदर आर्य और मीना राणा की जुगलबंदी में रिलीज हुआ बेहद खूबसूरत गीत ‘मोमो चटनी’

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top